Posts

Showing posts with the label 2020 at 07:05PM

आईपीएस अंकिता शर्मा यूपीएससी की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को पढ़ाती हैं ताकि गरीबी के चलते उनके सपने अधूरे न रह जाएं

Image
जिन लोगों ने जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई दिक्कतों का सामना किया हो, वे ये जानते हैं कि उनकी तरह मेहनत करने वालों की राह आसान नहीं है। आईपीएस ऑफिसर अंकिता ने अपने जीवन में मुश्किल हालातों को देखकर ये सीखा कि ऐसे वक्त में की गई मदद सारी उम्र याद रहती है। यूं तो अंकिता प्रशासनिक कामों में पूरे हफ्ते व्यस्त रहती हैं। लेकिन संडे के दिन अपने रूटीन से समय निकालकर वे सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को पढ़ाती हैं। इस वक्त उनका ऑफिस ही क्लास रूम बन जाता है। अंकिता उन स्टूडेंट्स को पढ़ा रही हैं जो गरीबी के चलते कोचिंग की महंगी फीस नहीं दे सकते। यह आईपीएस ऑफिसर खुद छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक छोटे से गांव से है। अंकिता ने अपनी पढ़ाई सरकारी स्कूल से की। जिस वक्त अंकिता सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रही थीं, तब उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा क्योंकि कोई उनका मार्गदर्शन करने वाला नहीं था। लेकिन अंकिता ने हार नहीं मानी। वे अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास करने में सफल रहीं। अंकिता ने ऐसे बच्चों की मदद के लिए एक इंस्टाग्राम पेज बनाया जो सही मार्गदर्शन न मिलने की वजह से ...

दिवाली पर एथनिक अवतार में नजर आईं अनुष्का शर्मा, 26,900 रुपए है अनिता डोंगरे द्वारा डिजाइन की गई इस ड्रेस की कीमत

Image
अनुष्का शर्मा पिछले दो महीनों के दौरान दुबई में रहते हुए मेटरनिटी फैशन को लेकर चर्चा में रहीं। इन दिनों दिवाली पर अनुष्का अपने एथनिक लुक की वजह से सुर्खियां बटोर रहीं हैं। उन्होंने अपने दिवाली लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसकी यूजर्स खूब तारीफ कर रहे हैं। अनुष्का ने व्हाइट अनारकली के साथ चूड़ीदार पहना। उनके सिंपल लुक को कोल्हापुरी जूतियां कंप्लीट कर रहीं हैं। इसके साथ उन्होंन मैच करता हुआ द्पट्‌टा और लॉन्ग ईयरिंग्स पहने हैं। इस बॉलीवुड ब्यूटी के लिए ये ड्रेस फैशन डिजाइन अनिता डोंगरे ने डिजाइन की है। उन्होंने इस डिजाइनर ड्रेस की खूबसूरती बढ़ाने के लिए एंब्रॉयडरी का इस्तेमाल किया है। टेसल दुपट्‌टे के फ्रंट को अनिता ने पैनल से डेकोरेट किया है। ट्रांसपरेंट स्लीव्स इस ड्रेस की ब्यूटी बढ़ा रही हैं, वहीं मोटिफ्स का प्रयोग भी अनिता की क्रिएटिविटी को दर्शाने वाला है। अनुष्का की इस ड्रेस की कीमत 26,900 रुपए है। इसे सिंपलसिटी का सबसे अच्छा उदाहरण माना जा रहा है। अनुष्का ने यकीनन इस ड्रेस से गर्भवती महिलाओं के लिए मेटरनिटी वियर का परफेक्ट ऑप्शन पेश किया है। Download Dainik Bhaskar App to...

अमेरिका में 317 फर्म की 40,000 महिला कर्मचारियों पर किया गया सर्वे, एक तिहाई महिलाएं कोविड-19 की वजह से पैदा हुए तनाव के चलते जॉब छोड़ने की इच्छुक

Image
एक रिपोर्ट के अनुसार, कोविड -19 के कारण लाखों महिलाएं अपने करिअर को बदलने या जॉब छोड़ने पर विचार कर रही हैं। कोरोना काल के चलते पिछले कुछ महीनों से वर्क फ्रॉम होम करते हुए इन्हें दोहरी जिम्मेदारियों को निभाना पड़ रहा है। एक और ऑफिस के काम का दबाव तो दूसरी ओर घर में बच्चों की देखभाल का जिम्मा भी इन्हीं पर है। ऐसे हालात में अपने पार्टनर या घर के अन्य सदस्यों की तरफ से मदद न मिलने पर वे अपना करिअर छोड़ने पर मजबूर हैं। यह सर्वे महिला अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'लीन इन' द्वारा किया गया। इसकी स्थापना फेसबुक की सीओओ शेरिल सैंडबर्ग द्वारा 2013 में हुई थी। यह सर्वे अमेरिका में 317 फर्म की 40,000 महिला कर्मचारियों पर किया गया। इसमें ये पाया गया कि एक तिहाई महिलाएं काम के तनाव की वजह से जॉब छोड़ना चाहती हैं, वहीं अधिकांश महिलाओं को इस बात की फिक्र लगी रहती है कि घर में बच्चों की देखभाल के चलते कहीं उनकी ऑफिशियल परफॉर्मेंस प्रभावित न हो जाए। इस सर्वे के नतीजे यह भी बताते हैं कि महिलाओं के बजाय पुरुषों पर बच्चों की जिम्मेदारी कम होती है। इस वजह से उनका जॉब घर की जिम्मेदारियों के...