Posts

Showing posts with the label 2020 at 12:46PM

महिला शक्ति का प्रतीक बना ''#ब्लैक एंड व्हाइट चैलेंज'', महिलाएं महिलाओं का साथ देने के लिए पोस्ट कर रहीं अपनी फोटोज

Image
महिलाएं अपने जैसी अन्य महिलाओं का साथ देने के लिए इन दिनों जिस अभियान का हिस्सा बनना पसंद कर रही हैं, वो ''#ब्लैंड एंड व्हाइट चैलेंज'' है। यह चैलेंज इन दिनों इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की हस्तियां भी इसे स्वीकार कर अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। इन इमेज के साथ एक कैप्शन #चैलेंज एक्सेपेटेड लिखा जाता है। जो महिलाएं इस चैलेंज का हिस्सा बनती हैं, वे लिखती है ''वुमन सपोर्टिंग वुमन''। फिलहाल इंस्टाग्राम पर 53,000 महिलाओं की फोटोज को इस चैलेंज के तहत देखा जा सकता है। जो महिलाएं इस कैंपेन का हिस्सा बनती हैं, वे अन्य महिला को भी ऐसे ही फोटोज पोस्ट करने के लिए नॉमिनेट करती हैं। हमारे देश में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों सहित प्रियंका गांधी जैसी हस्तियां भी इस चैलेंज में शामिल हुई हैं। प्रियंका ने अपनी बेटी और मां के साथ एक फोटो पोस्ट किया है। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा है ''एक महिला दूसरी महिला को सपोर्ट दे, इससे ज्यादा बहादुरी का काम कोई दूसरा नहीं हो सकता। इससे बढ़कर न तो कोई ताकत हो...