Posts

Showing posts with the label 2020 at 06:35PM

बेल्जियम का एक रेस्टोरेंट कैंपर वैन में सर्व कर रहा खाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए ढूंढा ये खास तरीका

Image
महामारी के बीच अपना बिजनेस चलाने के लिए लोग नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। इसी बीच बेल्जियन का रेस्टोरेंट यहां आने वाले कस्टमर के लिए कैंपर वैन में खाना सर्व कर रहा है। इस रेस्टोरेंट का नाम 'मीठियाज एंड सी' है। यहां उपलब्ध कराई जाने वाली कैंपर वैन में बैठकर लोग खाना खाते हैं जिसे रेस्टोरेंट की पार्किंग में रखा गया है। रेस्टोरेंट के स्टाफ मेंबर्स मास्क पहनकर कस्टमर को खाना सर्व करते हैं। वैसे भी महामारी के बीच कई जगह रेस्टोरेंट में इंडोर डाइनिंग पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसलिए कई रेस्टोरेंट होम डिलिवरी के जरिये कस्टमर को खाना उपलब्ध करा रहे हैं। इस रेस्टोरेंट के मालिक माट्टिया कोलू ने बताया कि ये आइडिया उन्हें कस्टमर से होम डिलिवरी के लिए ऑर्डर लेते समय आया। माट्टिया कहते हैं - ''मैंने अब तक कई अच्छी कैंपर वैन देखी हैं। रेस्टोरेंट का खाना घर में खाने के बजाय कैंपर वैन में खाना ज्यादा अच्छा है। हमारे रेस्टोरेंट के बाहर पार्किंग का पूरा इंतजाम है। कस्टमर यहां आकर कैंपर वैन में बैठे-बैठे ही टेक्स्ट मैसेज कर खाने का ऑर्डर दे सकते हैं''। यहां आने वाली एक कस्टमर ने ब...

अरुणाचल प्रदेश के एक कपल ने 16 बीघा जमीन दान कर आदर्श गांव की स्थापना की, यहां रहने की पूरी सुविधा देने के लिए पिछले 3 साल से कर रहे मेहनत

Image
एक मॉडल विलेज की स्थापना करने के लिए गिबी और मिनली टैटो ने अपनी 16 बीघा जमीन दान की है। यह जमीन पश्चिमी सियांग के पास केरांग और कियक गांव में बॉर्डर रोड़ के पास है। इस गांव का नाम कपल के नाम पर मिनली-गिबी या एमजी रखा गया है। यह कपल पिछले तीन साल से आदर्श गांव की स्थापना के लिए प्रयास कर रहा है। इन दोनों ने मिलकर पहले यहां पक्की सड़क बनवाई। उसके बाद बच्चों के लिए पार्क और खेल का मैदान बनवाया। मिनली टैटो का कहना है कि उन्होंने यहां ड्रैनेज सिस्टम, पशुओं के रहने की पूरी व्यवस्था और नियोजित स्थान पर अनाज रखने का इंतजाम भी किया। इसके अलावा मॉडर्न टॉयलेट और बिजली का पर्याप्त प्रबंध किया ताकि यहां बसने वाले लोगों को हर सुविधा मिल सके। उसके बाद भी यहां कई काम करना बाकी है। आदर्श गांव बनाने में जी-जान से जुटा है ये कपल। इस गांव में जल्दी ही ये कपल प्रेयर रूम भी बनवाएंगे। साथ ही गांव वासियों के लिए जंगल की लकड़ी का इंतजाम भी किया जा रहा है। गांववासियों के लिए एक बार सभी जरूरतों के पूरा होने पर गांव का उद्घाटन किया जाएगा। इस कपल के बारे में जब अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जानक...

लॉकडाउन में प्रोफेशनल वीडियो कॉल के दौरान अपने लुक्स पर ज्यादा ध्यान देती हैं वर्किंग वुमन, अपनी कलीग्स के बेतुके कमेंट्स से बचने के लिए करती हैं ऐसा

Image
पिछले कुछ महीनों से जो महिलाएं घर से ऑफिस का काम कर रही हैं, उनकी फिक्र अपने अपियरेंस को लेकर कम हुई है। हालांकि फैशन और ब्यूटी महिलाओं के शौक का हिस्सा हैं। लेकिन वर्क फ्रॉम होम के दौरान ऑफिस के साथ-साथ घर की जिम्मेदारियां बढ़ने से महिलाओं का अपने लुक पर ध्यान कम हुआ है। ;ये तो रही आम कामकाजी महिलाओं की बात लेकिन एक नई रिसर्च के अनुसार ब्रिटेन की अधिकांश महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करते हुए वीडियो कॉल के दौरान अपने लुक पर खास ध्यान देना पसंद करती हैं। वाीडियो कॉल से पहले मेकअप करने में अपना समय बिताती हैं वर्किंग वुमन। हर संभव कोशिश करती हैं एक लॉ फर्म स्लेटर और गोर्डन द्वारा की गई स्टडी के अनुसार लॉकडाउन में प्रोफेशनल वीडियो कॉल के दौरान मेकअप में परफेक्ट दिखना उनका खास मकसद होता है। वे तरह-तरह के मेकअप प्रोडक्ट के जरिये अपनी खूबसूरती निखारने की हर संभव कोशिश करती हैं। इस सर्वे के अनुसार एक तिहाई महिलाएं वीडियो कॉल के समय अपने लुक्स पर किए गए कमेंट्स सुनना पसंद नहीं करती। कई महिलाओं की चिंता इस बात को लेकर भी है कि कहीं उनका अपियरेंस करिअर को प्रभावित न करे। घर पर रहते हुए काम कर...

ईएमआई चुकाने के मामले में ओवरड्यू होने से बचें, अपने सारे दस्तावेज़ों को डिजीलॉकर में सहेज कर रखें

Image
कोरोना काल का यह दौर मुश्किल है। कई लोग बेरोजगार हो गए हैं तो कई ऐसे भी हैं जिनके लिएहर महीने घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हाे गया है। यही वो दौर जब बहुत कुछसीखा और संभाला जा सकता है। घर की वित्तीय स्थिति को दुरुस्त करने का यह उचित मौक़ा है। इस समय पैसों से जुड़ी कुछ बातों का ख्याल रखें तो वित्त प्रबंधन को सही रखा जा सकता है। सिबिल स्कोर ठीक रखें ईएमआई समय पर चुकाते रहें या बैंक ईएमआई मोरटोरियम का विकल्प चुनें यानी क़िस्तों में समय की छूट का। किसी भी सूरत में ओवरड्यू न रहे। इससे सिबिल ख़राब हो सकता है। सिबिल ठीक रहेगा, तो आपको आगे लोन लेने में दिक़्क़त नहीं होगी। डिज़िटल प्रक्रिया सीखें अब बार-बार बैंक जाना या एटीएम की दौड़ लगाना मुनासिब नहीं होगा। सावधानी रखते हुए अपने हाथ में ही मोबाइल के रूप में मौजूद एटीएम और बैंक से भुगतान की प्रक्रियासीखें और अपनाएं। डिजिटल बैकिंग आपको बेवजह की भागम भाग से बचाने में मदद करेगी। काग़ज़ात सहेज लें बीमा हो या निवेश, बैंक के खाते हों या कोई स्कीम, इन सबसे जुड़े अपने सारे काग़ज़ात को एक जगह इकट्ठा करें। जो ऑनलाइन न हो, उसे ऑनलाइन में तब्दील कर लें और सबके ...