Posts

Showing posts with the label 2020 at 07:30AM

हर 48 मिनट में एक बच्ची होती है यौन शोषण का शिकार, लड़कियों के साथ होने वाले भेदभाव को मिटाने और उन्हें उनका हक दिलाने के लिए मनाया जाता है ये दिन

Image
लड़कियों के साथ पैदा होने से लेकर जीवित रहने तक हर स्तर पर भेदभाव किया जाता है। वे घर में रहते हुए अपने ही भाईयों के साथ बराबरी का हक पाने के लिए भी कई बार लड़ती हुई नजर आती हैं। वहीं स्कूल, कॉलेज या ऑफिस में भी उन्हें अपने छवि बनाए रखने के लिए अतिरिक्त मेहनत करने की जरूरत पड़ती है। समाज में लड़कियों के साथ होने वाले भेदभाव को मिटाने और उन्हें उनका हक दिलाने के लिए हर साल 11 अक्टूबर को इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे मनाया जाता है। इसे पहली बार 2012 में मनाया गया था। लड़कियों के लिए बने इस विशेष दिन के माध्यम से उनके अधिकारों का संरक्षण करना और उनके सामने आने वाली चुनौतियों व मुश्किलों की पहचान करना है। ऐसे हुई इस खास दिन को मनाने की शुरुआत इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे मनाने की पहल एक गैर-सरकारी संगठन 'प्लान इंटरनेशनल' प्रोजेक्ट के रूप में की गई। इस संगठन ने "क्योंकि मैं एक लड़की हूं" नाम से एक अभियान भी शुरू किया जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए कनाडा सरकार से संपर्क किया। फिर कनाडा सरकार ने 55वें आम सभा में इस प्रस्ताव को रखा और संयुक्त राष्ट्र ने 19 दिसंबर, 2011 ...

उषाशी रथ ने पायलट बेटे को खोने का गम भुलाने के लिए काउंसिलिंग सेंटर खोलें, अपने स्टार्ट अप 'उत्कला' के जरिये कोरोना काल में बनीं कारीगरों का सहारा

Image
उषाशी का संबंध एक ऐसे परिवार से हैं जहां अधिकांश लोग शिक्षक हैं। उन्होंने बचपन से अपने घर में पढ़ाई-लिखाई का माहौल देखा। वे 1986 में शादी के बाद अपने पति के साथ मुंबई आ गईं। वे घर में रहने के बजाय कुछ करना चाहती थीं। इसलिए मॉन्टेसरी ट्रेनिंग ली और एक प्री स्कूल में टीचर बन गईं। उसके बाद 2001 में नवी मुंबई क्षेत्र में खुद का प्री स्कूल शुरू किया जिसका नाम 'स्टेपिंग स्टोंस' रखा। ये काम के प्रति उनकी लगन ही थी कि जल्दी ही इस स्कूल की दो ब्रांच खुली। वे स्कूल के बच्चों के साथ अपनी लाइफ को एंजॉय कर रहीं थी। 2009 में उन्हें नवी मुंबई में 'बेस्ट वुमन इंटरप्रेन्योर' के अवार्ड से सम्मानित किया गया। उसके बाद उषाशी की जिंदगी में वो दुखद पल भी आया जिसके बारे में खुद उसने कभी नहीं सोचा था। इसके आगे की कहानी जानिए उन्हीं की जुबानी : स्टूडेंट्स की काउंसिलिंग करते हुए उषाशी रथ। मैंने अपने जीवन में इतनी मेहनत की जिसके चलते ये कभी सोचा भी नहीं था कि एक ऐसा पल आएगा जब जिंदगी थम जाएगी। मेरे साथ ऐसा उस वक्त हुआ जब मेरा 21 साल का पायलट बेटा इस दुनिया में नहीं रहा। उस वक्त मुझे ऐसा लगा ज...