बेजान बालों में लगाएं केले और बादाम के तेल से बना हेयर मास्क, अगर बाल झड़ रहे हैं तो केले को दही में मिलाकर लगाने से होगा फायदा
स्वस्थ और मज़बूत बाल ख़ूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। यदि आपके बाल रूखे और बेजान नज़र आते हैं, तो केले का इस्तेमाल करके उन्हें नई चमक दे सकते हैं। बदलते मौसम का बालों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसी कारण इन दिनों बालों का झड़ना, रूखा होना और चमक खो देना आम समस्याएं हैं। इन्हें दूर करने के लिए घरेलू उपचार आज़माकर देखें। ये उपाय केमिकल फ्री होने के साथ ही बालों को पोषण देने में कारगर हैं। मसलन, बालों के लिए केला भी बहुत लाभदायक है। यह जड़ों को मॉइश्चराइज़ और गहराई से कंडीशन करता है तथा बालों में प्राकृतिक चमक लाता है। केला दोमुंहे बालों से छुटकारा भी दिलाता है। यह बालों को टूटने से रोकता है और उन्हें मुलायम बनाता है। 1. झड़ते हुए बालों के लिए इस हेयर मास्क का रोज़ाना इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना कुछ ही समय में रोका जा सकता है। कैसे बनाएं... - एक केले के गूदे को आधा कप दही के साथ मिला लें। - अच्छी तरह से चिकना पेस्ट बन जाने पर इसे जड़ों और बालों में लगाएं। - 15 से 20 मिनट के लिए इसे बालों में ऐसे ही लगा रहने दें। इसके बाद बालों को शैम्पू से धो लें। 2. बेजान बालों के लिए बेजान बालों को ...