Posts

Showing posts with the label 2020 at 02:04PM

जेनिस कॉकफील्ड कोविड-19 से 115 दिन में हुई ठीक, डेल्टा एयरलाइंस ने दिया दुनिया में कहीं भी मुफ्त घूमने का ऑफर

Image
डेल्टा एयरलाइंस ने जेनिस कॉकफील्ड को कोरोना से ठीक होने के बाद फर्स्ट क्लास ट्रिप का ऑफर दिया ताकि वह दुनिया में कहीं भी घूमने जा सके। जेनिस खुद भी डेल्टा एयरलाइंस की कर्मचारी हैं। जेनिस ने कोविड-19 का 115 दिन तक सामना किया। जेनिस की जुड़वां बहन ने बीमारी के दौरान उनकी खूब मदद की। वे किसी भी कीमत पर अपनी बहन को खोना नहीं चाहती थीं। जेनिस ने बताया कि इस बीमारी से उबरने के लिए वे तकरीबन 115 दिन तक अस्पताल में और उसके बाद कुछ क्लीनिक में रहीं। उन्हें मार्च में कोरोना हुआ था। उसके बाद 57 दिनों तक वे कोमा में रहीं। जो डॉक्टर जेनिस का इलाज कर रहे थे, उन्होंने जेनिस की जुड़वां बहन को ये बता दिया था कि उसकी जिंदगी कुछ ही दिनों की बची है। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखा। जेनिस के ठीक होने की खुशी इन दोनों बहनों के लिए उस वक्त दोगुनी हो गई जब उन्हें डेल्टा एयरलाइंस के सीईओ ईडी बेस्टियन का मैसेज मिला। अपने लेटर में बेस्टियन ने लिखा कि जब जेनिस पूरी तरह ठीक हो जाएं और यात्रा करने के काबिल हो तो वे दुनिया में जहां चाहे वहां की मुफ्त में सैर कर सकती हैं। इन दोनों ब...

मां दुर्गा को चढ़ाएं स्टफ्ड रसगुल्ले का प्रसाद, इसे बनाने के लिए नारियल के बूरे में खोया बॉल्स को लपेट लें, कुछ देर फ्रिज में रखकर ठंडा सर्व करें

Image
चाशनी में नहाया श्वेत रसगुल्ला बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी शौक से खाते हैं। लेकिन यदि आप खाने को नए अंदाज़ में चखने-चखाने में यकीन रखते हैं, तो रसगुल्ले का यह नया कलेवर आपको भा जाएगा। खोया पेड़ा बनाने के लिए सामग्री : खोया- 200 ग्राम केसर- 8-10 रेशे दूध- 1 छोटा चम्मच शक्कर- 100 ग्राम, नारियल का बूरा- जरूरत के अनुसार विधि : भरावन तैयार करने के लिए एक बाउल में गुलकंद, बादाम, काजू और गुलाब की पंखुड़ियां डालकर मिलाएं। इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें। अब एक गहरे बर्तन में 500 मि.ली दूध उबालें। उबाल आने के बाद इसमें विनेगर डालें। 2-3 मिनट बाद इसमें से पनीर निकल आएगा। इस पनीर को छलनी में डालकर सारा पानी निथार लें। फिर ठंडा पानी डालकर हाथों से पनीर को मसलें और पानी निकाल दें। इसे थाली में निकालकर हाथों से अच्छी तरह से गूंधें। सूखे मेवों से तैयार गोलियों के ऊपर पनीर लपेटते हुए परत बनाएं। सभी गोलियों पर इसी तरह पनीर लपेट लें। अब चाशनी बनाने के लिए भगोनी में शक्कर में पानी डालकर आंच पर पिघलाएं। फिर इसमें दूध मिलाएं। पनीर और मेवे की गोलियां इस चाशनी में डालकर 10-12 मिनट तक उबालें। इन गोल...