शॉर्ट स्टोरी 'तुम माफ मरते'? बयां करती है अंजलि का दर्द, 'मिट्टी के भगवान' से पता चलते हैं बच्चे के संस्कार और कविता एक बार फिर 'बचपन' की याद दिलाती है
लघुकथा: तुम माफ़ करते? लेखक : रूपाली डोले अस्पताल के सेमी प्राइवेट रूम से, विवेक को एक चिर-परिचित आवाज़ सुनाई दी। बेड पर लेटे-लेटे वह देखने की कोशिश कर रहा था लेकिन बीच में पर्दा होने से कुछ भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। तभी नर्स विवेक के पास आई, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। यह वही अंकिता थी जिसे कैंसर होने का पता चलते ही विवेक ने अपनी सगाई तोड़ दी थी। आज वह ख़ुद किडनी की बीमारी से पीड़ित था। अंकिता का व्यवहार विवेक के प्रति वैसा ही था, जैसा अन्य मरीज़ों के साथ। उसके चेहरे पर कोई विशेष भाव नहीं थे। विवेक ने अपने आपको काफ़ी रोकने की कोशिश की, किंतु वह रोक नहीं पाया। उसने पूछ ही लिया, ‘तुम यहां कैसे?’ अंकिता ने बड़ी ही सहजता से विवेक के हर सवाल का जवाब दिया, ‘जब तुमने सगाई तोड़ दी तब बीमारी से ज़्यादा तुमसे दूर रहना तकलीफ़देह था। लेकिन इसके बाद भी जीना तो था! मेरा इलाज किया गया। मैंने नर्सिंग का कोर्स तो किया ही था, सोचा जीवन लोगों की सेवा में लगा दूं, तब से इसी अस्पताल में कार्यरत हूं।’ विवेक के चेहरे पर पश्चाताप के भाव साफ़ नज़र आ रहे थे। उसने अंकिता से माफ़ी मांगी और उससे अपनी ज़िं...