Posts

Showing posts with the label 2020 at 06:27PM

जब हम कोरोना काल से उबरेंगे तब आप सबसे पहले क्या करेंगी, अपनी विशलिस्ट में शामिल करें वो सारे काम जो आप करना चाहेंगी

Image
हममें से अधिकतर लोग घर में रहते-रहते उकता गए हैं। अब सभी पहले की तरह सामान्य जीवन चाहते हैं, जिसमें बेफ़िक्री से घूमना-फिरना, लोगों से मिलना-जुलना, बाहर भोजन करना जैसी बहुत-सी इच्छाएं हैं। इसलिए इन इच्छाओं की लिस्ट बनाना जहां सकारात्मक महसूस कराएगा, वहीं इच्छाओं को सिलसिले में बिठाने में भी मदद करेगा। चंद लोगों की ख़्वाहिशें देखिए, आपकी लिस्ट भी बनने लगेगी। बाहर घूमना-फिरना चार-पांच महीने का समय बीत चुका है। अपने ही इलाक़े के मशहूर पर्यटन स्थल तक भी नहीं जा पाए। इसलिए विनीशा की लिस्ट में सबसे ऊपर लिखा है ‘ओपन एअर थिएटर’ जाना, वहां के कैंटीन की कॉफ़ी पीते हुए कलाकारों की बातें सुनना।’ फिर वही एहसास बेरोकटोक कहीं भी चले जाना, किसी क़रीबी दोस्त से कहना, ‘यहीं से गुज़र रहे थे, तो सोचा आप लोगों से मिलते जाएं’, यकायक किसी अपने को किसी रेस्तरां में जाते देख उसकी पीठ पर धौल जमाते हुए ठिठोली करना, यूं ही कहीं खड़े होकर चाय पी लेना, मोमोज़-चाय के ठेले... इंतज़ार तो जाने कितनी ख़ुशियों का है। सीढ़ियों पर बैठना धीरा ने तो सबसे पहले लिखा कि एक बड़ा गिलास मोइतो का लेकर मॉल की सीढ़ियों पर बैठेंगी और आ...