आलू-मटर से बनने वाली 3 मजेदारी डिश, इसे मिलाकर बनाएं टिक्की, इसकी गर्मागर्म पूरी भी घर में सबको आएंगी पसंद
इन दिनों बाजार में मटर और आलू दोनों खूब मिल रहे हैं। तेज ठंड के बीच अगर आप कुछ गर्मागर्म और मजेदार खाना चाहते हैं तो आलू और मटर से ये तीन डिश बना सकती हैं। इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले आपके किचन में आसानी से मिल जाएंगे। आलू-मटर की टिक्की इंग्रीडिएंट्स : आलू उबले- 4 हरा धनिया - 2 टीस्पून हरी मिर्च- 1/2 कप तेल - मटर तलने के लिए हरी चटनी - स्वादानुसार नमक- स्वादानुसार बनाने की विधि : - उबले हुए आलू को अच्छे से मैश करके इसमें हरा धनिया, हरी मिर्च नमक डालें। इस मिश्रण को ठीक से मिला लें। - इस मिश्रण की छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर हाथ से चपटा करें। - इसके बीच में कुछ मटर भरकर अच्छी तरह कवर करें और टिक्की का आकार दें। ऐसे ही सभी टिक्कियां तैयार कर लें। - पैन में तेल गर्म करके टिक्कियों को गोल्डन ब्राउन व क्रिस्पी होने तक फ्राई करें। इसे चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। आलू मटर विद व्हाइट ग्रेवी सामग्री: छोटे आलू- 1 1/4 कप उबले हरे मटर- 1 कप घी- 1 चम्मच इलायची- 2 लौंग- 2 तेजपत्ता- 1 फ्रेश क्रीम- 1/4 कप फेंटा हुआ दही- 2 चम्मच गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच नमक- स्वादानुसार प...