Posts

Showing posts with the label 2020 at 06:33PM

दिवाली पर फूलों की सजावट से घर में बिखेरें त्योहारों की खुशबू, इससे बनी वॉल हैंगिंग भी मेहमानों को पसंद आएंगी

Image
इस दिवाली घर की रौनक बढ़ाने के लिए तरह-तरह के फूलों का उपयोग करें। गेंदे के खूबसूरत फूलों से आंगन, दरवाजे या खिड़कियों की शान कैसे बढ़ा सकते हैं, यहां जानिए। मैरीगोल्ड पूजा में मैरीगोल्ड यानी गेंदे के फूल जरूर रखे जाते हैं। पौधों पर, कांच की खाली बरनियों के अंदर, सीढ़ी पर, पेड़ की टहनियों पर गेंदें के फूल सजाए जा सकते हैं। फूलों की माला का पर्दा मोटा सफेद धागा लेकर बड़े-बड़े फूल पिरो सकते हैं। इन्हें दूर-दूर पिराेएंगे तो ये खूबसूरत दिखेंगे। इन्हें घर के बाहर कहीं गारलैंड कर्टेन की तरह लगा सकते हैं। बैलून और फूल रंग-बिरंगे फूलों की माला को बैलून के धागे के साथ पिरो सकते हैं। इसके बाद दोनों को सीलिंग पर टांग सकते हैं। माला की लंबाई अलग-अलग हो तो बेहतर है। रिबन और फूल फूलों को रिबन के साथ भी लगाया जा सकता है। ब्राइट रेड और पिंक रिबंस के साथ पीले या सफेद फूल ले सकते हैं। रिबंस और फूलों की लड़ियों को खिड़कियों या दरवाजों पर सजा सकते हैं। फूलों की वॉल हैंगिंग पेड़ की एक छोटी टहनी या स्टील की रॉड पर या कपड़ों के हैंगर का इस्तेमाल फूलों की वॉल हैंगिंग बनाने के लिए आसानी से किया जा सकता है। ब...

घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत एक महिला पति के रिश्तेदारों के घर में रहने की मांग कर सकती है, घरेलू हिंसा पीड़ित बहू को सास-ससुर के घर में रहने का भी हक

Image
सुप्रीम कोर्ट ने घरेलू हिंसा एक्ट में शेयर्ड हाउस होल्ड की परिभाषा का दायरा बढ़ाते हुए अपने एक फैसले में कहा है कि बहू का सास-ससुर के उस घर में रहने का हक है जिसमें वह अपने संबंधों के कारण पहले रह चुकी है। उसे पति या परिवार के सदस्यों द्वारा साझा घर से बाहर नहीं निकाला जा सकता है। यह फैसला 15 अक्टूबर को जस्टिस अशोक भूषण, आर सुभाष रेड्‌डी और एम आर शाह की पीठ ने सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। सुप्रीम कोर्ट की चार सदस्यीय पीठ ने घरेलू हिंसा से जुड़े मामले में कहा कि इस देश में महिलाओं पर घरेलू हिंसा होती है और हर महिला को इसका कभी न कभी सामना करना पड़ता है। 2005 में घरेलू हिंसा कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस देश में इस कानून को लागू करना महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। कोर्ट ने कहा है कि एक महिला घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत उस घर में भी रहने का अधिकार मांग सकती है, जो सिर्फ उसके पति का नहीं बल्कि साझा परिवार का हो और जहां वह अपने रिलेशन की वजह से कुछ समय के लिए रह रही हो। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, अगर यह घर ससुराल वालों द्वारा ...

केरल में कोराेना देवी की पूजा करने वाला अनिलन हुआ ट्रोल, असम में महिलाएं कोरोना को दे रही देवी का दर्जा

Image
दुनिया भर में कोरोना वायरस के मरीज हर दिन बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोरोना को लेकर लोगों के बीच अंधविश्वास भी तेजी से बढ़ा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर केरल का एक व्यक्ति कोरोना देवी की पूजा करने को लेकर चर्चा में है। सिर्फ केरल ही नहीं बल्कि बिहार, झारखंड औरपश्चिम बंगाल के भी कई लोग कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए इसे देवी मानकर पूजा कर रहेहैं। केरल के कडक्कल में रहने वाले अनिलन अपने घर में कोरोना देवी की पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अनिलन कहते हैं कि मैं देवी कोरोना की पूजा उन स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिस, मीडिया कर्मी और वैज्ञानिकों के लिए कर रहा हूं जो कोरोना वायरस को हराने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। अनिलन कहते हैं कि लोगों में जागरूकता फैलाने का यह मेरा तरीका है। कुछ लोग इसे अंधविश्वास का नाम दे रहे हैं तो कुछ इसे पब्लिसिटी का तरीका मान रहे हैं। अनिलन सरकार के मंदिर खोलने के फैसले को गलत मानते हैं। वे कहते हैं कि कोरोना के प्रकाेप से बचने के लिए इस वक्त सबसे अच्छा यही हैं कि घर में रहें और कोरोना देवी की पूजा करें। असम की महिलाएं पूजा से खुश कर रही कोरोना देवी को उत्तरी असम में...