Posts

Showing posts with the label 2020 at 06:41PM

पेड्रो ने नौकरी छूटने के बाद शुरू किया बेकिंग और पिज्जा मेकिंग का काम, पत्नी और बेटी की मदद से सेट हुआ इनका छोटा सा बिजनेस

Image
कोरोना काल में ऐसे कई परिवार हैं जो एक नौकरी जाने के बाद निराश होकर बेरोजगार होने के बजाय नए काम की शुरुआत कर अन्य लोगों को इस तरह के काम करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इन्हीं लोगों में चिली निवासी पेड्रो भी शामिल हैं। वे चिली के बाहरी क्षेत्र सेंटियागो में रहते हैं। पेड्रो कैंपोज जिस रेस्टोरेंट में काम करते थे, वह महामारी के दौरान बंद हो गया। अपनी नौकरी छूटने के बाद पेड्रो ने घर में बेकिंग और पिज्जा मेकिंग का काम शुरू किया। वह घर के आसपास रहने वाले लोगों को ब्रेड बनाकर बेचने लगे। पेड्रो की पत्नी ने उसका साथ दिया और वह भी केक बनाने लगी। पेड्रो की बेटी एमेलिया भी उनके इस काम में मदद करती है। फोटो साभार : REUTERS चिली में पेड्रो इस काम को करने वाले अकेले ऐसे पुरुष नहीं हैं, बल्कि लगभग 2 मिलियन चिली वासी कोरोना काल में नौकरी छूटने के बाद इसी तरह के काम कर गुजर-बसर कर रहे हैं। इन्हीं मुश्किल हालातों के बीच यहां के लोगों ने बिजनेस के नए आयाम पेश किए हैं। नौकरी न रहने पर बड़ी संख्या में पेड्रो जैसे कई लोग मास्क बेच रहे हैं या कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़े हैं। उनके काम को बढ़ाने में सोशल म...

होली बारबर ने बताए जीरो वेस्ट क्रिसमस के तरीके, वे कहती हैं महंगे गिफ्ट बांटने के बजाय गरीबों को खाना खिलाएं या फूड बैंक की मदद करें

Image
क्रिसमस के अवसर पर सभी अपने-अपने तरीके से इसे सेलिब्रेट कर खास बनाने का प्रयास करते हैं। ऐसे में माइंडफुलनेस कोच और तीन बच्चों की मां होली बारबर क्रिसमस पर लोगों को हाथ से बने गिफ्ट देने की सलाह देती हैं। होली की उम्र 29 साल है। उनके पति जोश कोट्रेल 32 साल के हैं। हालांकि कुछ लोग उनके गिफ्ट देने के तरीके को कंजूसी मानते हैं। लेकिन होली को इस बात की परवाह नहीं है। वे कहती हैं महामारी के बीच पैसों की बचत करना सबसे जरूरी है। फोटो साभार : metro.co.uk होली कहती हैं - ''सिर्फ बचत करने के लिए ही नहीं बल्कि पर्यावरण बचाने के लिए भी क्रिसमस गिफ्ट को पेपर के बजाय फैब्रिक में पैक करके देना चाहिए। इसके लिए जापानी आर्ट फूरोशिकी का इस्तेमाल किया जा सकता है''। होली क्रिसमस ट्री डेकोरेट करने के बजाय स्टिक्स डेकोरेट करती हैं। साथ ही प्लास्टिक फ्री पैकेट में वेगान फूड सर्व करना पसंद करती हैं। होली के 3 बच्चे हैं। वे इन बच्चों को ईको फ्रेंडली गिफ्ट आइटम्स के बारे में बताती हैं ताकि वे भी इनका महत्व जानें। होली ने बताया कि क्लाइमेट चेंज को लेकर पिछले कुछ सालों के दौरान उनकी फिक्र बढ़ी ...

किसानों के विरोध प्रदर्शन स्थल पर इस्तेमाल रोटी मशीन सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, इससे 1 घंटे में 2000 रोटी बनती है

Image
दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन के लिए भारी भीड़ जमा है। सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर जमा किसान शांतिपूर्वक इस आंदोलन का हिस्सा तो बने ही, साथ ही मांग पूरी होने तक यहां रहने की वजह से अपने साथ राशन का सामान भी लेकर आए हैं। इस सामान के अलावा जो रोटी मशीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह एक घंटे में 2000 रोटी बनाती है। आमतौर पर यह ऑटोमेटेड मशीन गुरुद्वारे में इस्तेमाल की जाती है। इसके अलावा अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में लंगर बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल होता है। अधिक लोगों के लिए खाना बनाते समय इस तरह की मशीन होने से समय की काफी बचत होती है। इस मशीन के अलावा किसानों द्वारा खाना बनाने में पोर्टेबल स्टोव का इस्तेमाल भी हो रहा है। किसानों के लिए खाने का इंतजाम करने में खालसा एड फाउंडेशन की भी खास भूमिका है। वे किसानों के लिए चाय, खीर और पानी की बॉटल का प्रबंध कर रहे हैं। इस फाउंडेशन के डायरेक्टर अमरप्रीत सिंह के अनुसार, खाने का अरैंजमेंट करने के अलावा हमने महिलाओं के लिए 20 मोबाइल टॉयलेट का प्रबंध भी किया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bread machine used in...

घर में फूड एक्सपेरिमेंट से बोर हो चुके लोग अब ऑथेंटिक टेस्ट और नया ट्राय करने के लिए रीजनल डिशेज बनाना सीख रहे

Image
क्लाउड किचन यानी एक ऐसा किचन जहां सामान्य खाना पकाने का सेटअप तो हो पर डाइन-इन की व्यवस्था न हो, सिर्फ होम डिलीवरी या टेक-अवे सुविधा दी जाती हो। इसे डार्क किचन, घोस्ट किचन और सैटेलाइट किचन भी कहते हैं। भोपाल में क्लाउड किचन का कॉन्सेप्ट यूं तो 15 साल पहले ही आ गया था, लेकिन कोविड के बाद इसमें काफी तेजी आई है। अनलॉक के बाद में शहर में 191 नए क्लाउड किचन रजिस्टर्ड हुए हैं। कहीं, गृहिणियां तो कहीं खाना पकाने के शौकीन युवा इन्हें चला रहे हैं। खास बात यह है कि इनमें से अधिकतर शेफ राज्य विशेष के व्यंजन, शौकीनों के लिए उपलब्ध करा रहे हैं। वे रेसिपीज जो उन्होंने अपनी दादी-नानी से सीखी हैं और किसी रेस्त्रां के मेन्यू में नहीं मिलेंगी। गृहणियां अपनी खानदानी रेसिपी अब उन परिवारों तक पहुंचा रही हैं, जिन्होंने इसका कभी नाम भी नहीं सुना। एक छोटे से एरिया में सेटअप में चल रहे यह किचन फूड शहर के व्यंजन प्रेमियों को भी खूब पसंद आ रहे हैं। राजस्थानी फूड सारिका किचन की मुख्य शेफ सारिका चतुर्वेदी ने बताया, उन्होंने एक साल पहले यह शुरू किया था, वे राजस्थानी व वेज कुजीन तैयार करती हैं। लाॅकडाउन में हो...

पत्थर पर लिखी 4 हजार साल पुरानी रेसिपी से तैयार की डिश, लिपि को ट्रांसलेट कराकर लॉकडाउन में बनाएं व्यंजन

Image
क्या आपने 4000 साल पुरानी रेसिपी के बारे में कभी पढ़ा है या बनाने की कोशिश है। ज्यादातर का जवाब होगा, नहीं। लेकिन ब्रिटेन के रहने बिल सुथरलैंड ने लॉकडाउन के दौरान मेसोपोटामिया के 4 हजार साल पुराने व्यंजन बेबीलोनियन और असीरियन बनाए। पत्थर पर लिखी रेसिपी को ट्रांसलेट किया गया और तैयार डिशेज की फोटोज ट्विटर पर शेयर कीं। लॉकडाउन में डिशेज में सबसे ज्यादा प्रयोग हुए ट्विटर यूजर बिल सूथरलैंड ने ट्वीट किया, लॉकडाउन के दौरा 1730 ईसा पूर्व के दुनिया के सबसे पुराने व्यंजन को बनाने की कोशिश की। ये मेसोपोटामिया की डिशेज बेबीलोनियन और असीरियन हैं। मेसोपोटामिया फिलहाल इराक में हैं और इसमें सीरिया और तुर्की के हिस्से भी शामिल हैं। बिल ने डिशेज से जुड़ चार ट्वीट किए। दुनियाभर में लॉकडाउन के दौरान लोगों ने डिशेज में काफी तरह के प्रयोग किए। कोरोनाकाल कायह ऐसा पहला मामला है, जब इतनी पुरानी विधि से कोई व्यंजन तैयार किया गया है। 5 रेसिपी तैयार कीं, 3 की फोटोशेयर कीं बिल ने 5रेसिपी तुहू, मेमने का मुरब्बा, पेसरुटम,बेबीलोनियन और असीरियन तैयार किया। बिल ने ट्वीट किया, मेमने का मुरब्बा सबसेलजीज था। इसके अलाव...