वेडिंग ज्वेलरी के लिए परफेक्ट कलर है ग्रीन, ब्राइडल वियर के साथ ईयरिंग्स, हार और मांगटीके की इस तरह करें पेयरिंग
दुल्हन अपनी शादी वाले दिन लहंगा पहने या साड़ी, ग्रीन ज्वेलरी उसके हर लुक में चार चांद लगा सकती है। इस तरह की ज्वेलरी फैशन में इन है। इन दिनों बॉलीवुड और टेलीविजन सेलिब्रिटीज भी इस ज्वेलरी के साथ डिफरेंट एक्सपेरिमेंट करती नजर आ रही हैं। ईयरिंग्स ग्रीन ईयरिंग्स को आकर्षक बनाने के लिए इसमें मिरर का यूज किया जा सकता है। इजी टू वियर और इजी टू केयर होने की वजह से ईयरिंग्स की ये डिजाइन शादी-ब्याह के अवसर पर खूब पसंद की जाती हैं। ब्राइड्स के लिए हैवी ईयरिंग्स में भी ग्रीन कलर ऑन डिमांड है। ये हर तरह के आउटफिट्स पर जंचते हैं। इस तरह के ईयरिंग्स कई नई डिजाइंस के साथ मार्केट में उपलब्ध हैं। हार ग्रीन हार जितना खूबसूरत इस कलर के लहंगे पर लगता है, उतना ही कंट्रास्ट ब्राइडल वियर के साथ भी पसंद किया जाता है। अगर आप ब्राइडल वियर के साथ इसे कैरी कर रही हैं तो इसके साथ मैच करते हुए ईयरिंग्स पहनें। ये स्टाइल बहुत अच्छा लगता है। आजकल कई तरह के नेकलेस में ये कलर ट्रेंडिंग है। मांग टीका ग्रीन का ब्राइट कलर दुल्हन पर खूब जंचता है। इस कलर का मांग टीका ब्राइट कलर वाले हैवी डिजाइनर सूट या साड़ी के साथ भ...