Posts

Showing posts with the label 1733 October 05

केरल के इस कपल ने 58 साल की शादीशुदा जिंदगी में पहली बार कराया फोटोशूट, सोशल मीडिया पर वायरल इन फोटोज को खूब मिली तारीफ

Image
केरल के इडुकी राज्य में रहने वाले 85 साल के कंजूट्‌टी और 80 साल की चिनम्मा की शादी को 58 वर्ष हो गए। पिछले 58 वर्ष के दौरान इस कपल का एक भी फोटो साथ में नहीं था। ये बात जब उनके पोते को पता चली तो उसने अपने दादा-दादी के लिए वेडिंग फोटोशूट प्लान किया। इस कपल का पोता वेडिंग फोटोग्राफर है। उसने इन दोनों की जिन फोटोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, वे वायरल हुई जिसे लोगों को खूब सराहा। इस कपल के पोते ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि जब मुझे अपने दादा-दादी से ये पता चला कि इतनी लंबी मैरिड लाइफ में उनका एक भी फोटो साथ में नहीं है तो मैंने तभी ये तय किया कि मैं इन दोनों का वेडिंग फोटोशूट करूंगा। कंजूट्‌टी ने फोटो में ब्लैक कलर का सूट पहना है और इसी कलर का सनग्लास लगा रखा है। वहीं चिनम्मा ने सफेद साड़ी पहन रखी है जिसमें वे सुंदर लग रही हैं। इन दोनों के हाथ में फ्लॉवर बकेट है और गले में खूबसूरत सफेद फूलों की माला है। ये वेडिंग कपल जब भी इन फोटोज को देखेंगे तो उनके चेहरे पर मुस्कान जरूर आएगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today This Kerala couple got photoshoot for the...

नेहा परूलकर ने मोटापे की वजह से शर्मिंदगी उठाई लेकिन फिर भी हार नहीं मानी, वे पिछले 4 सालों से मॉडलिंग की दुनिया में छाई हुई हैं

Image
जब भारत में पहले प्लस साइज फैशन शो का आयोजन हुआ तो नेहा परूलकर ने पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप पर कैटवॉक की। नेहा पिछले चार सालों से प्लस साइज मॉडल के तौर पर छाई हुई हैं। वे भारतीय समाज में मॉडल की छवि बदलने में अहम भूमिका अदा कर रही हैं। जब नेहा से उनके मॉडलिंग के सफर की बात की जाती है तो वे कहती हैं इंडियन ग्लैमर इंडस्ट्री के बारे में मुझे कोई आइडिया नहीं था। हालांकि वे ये बात बहुत अच्छी तरह जानती थी कि बॉडी पॉजिटिविटी और प्लस साइज मॉडल का क्रेज चाहे विदेशों में खूब हो लेकिन भारत में अभी लोग इस बारे में नहीं जानते हैं। पहली बार 2016 में भारत में प्लस साइज मॉडल का फैशन शो हुआ। इसमें 10 महिला और पुरुष मॉडल्स ने हिस्सा लिया था जिसमें से एक नेहा भी थी। उसके बाद नेहा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट साइन किए। नेहा के लिए सबसे बड़ा चैलेंज हमारे देश के लोगों की मानसिकता बदलना ही रहा। यहां प्लस साइज मॉडलिंग के बारे में लोगों को समझाना मुश्किल है। आमतौर पर यहां के लोग यह मानते हैं कि प्लस साइज मॉडल यानी स्लिम और गॉर्जियस। आज भी भारत के अधिकांश ब्रांड्स स्लिम मॉडल...

हैदराबाद के रम्या और गंगाधर ने 90 दिनों में 15 राज्यों की सैर की, 13,000 किमी यात्रा करने वाला ये कपल अपनी बेटियों के लिए 'रोड़ स्कूलिंग' को मानता है बेस्ट

Image
हैदराबाद के एक कपल ने 90 दिनों में 15 राज्यों की सैर की। इस सफर में उनके साथ पत्नी रम्या और दो जुड़वा बेटियां भी शामिल थी। गंगाधर कहते हैं उन्होंने हर बार यात्रा के नए तरीकों को अपनाया। घूमने-फिरने के शौकीन इस कपल के लिए ये सबसे लंबा टूर था जो बेहद यादगार रहा। 13,000 किलोमीटर का सफर पूरा करने वाले कपल ने इस बात का भी ध्यान रखा कि इतने लंबे समय तक यात्रा के दौरान उनकी बेटियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके लिए उन्होंने 'रोड़ स्कूलिंग' को चुना। गंगाधर का कहना है कि ''मैं पिछले 17 सालों से कार्पोरेट सेक्टर में काम कर रहा हूं। मुझे ट्रैवलिंग का बहुत शौक है। अपने इस शौक को पूरा करने के लिए मैंने दो साल पहले नौकरी छोड़ी दी ताकि मैं फुल टाइम ट्रेवलर बन सकूं। नॉर्थ ईस्ट इंडिया और भूटान के बारे में मुझे काफी जानकारी है। पिछले साल मैंने 7 महीनों तक नॉर्थ ईस्ट इंडिया की सैर की थी। इनमें से चार महीने तक परिवार मेरे साथ रहा। उसके बाद तीन महीने मैंने सोलो ट्रेवलिंग की''। गंगाधर और उनकी पत्नी रम्या दोनों को घूमने-फिरने का शौक इस हद तक है जिसके चलते अपनी दो छोटी जुड़वा बेटियों के...

आर्ट एंड क्राफ्ट हॉबी है तो इसे बनाएं कमाई का जरिया, इंडिया फोर्ब्स एडवाइजर की संपादक आशिका जैन बता रही हैं कंज्यूमर तक इन प्रोडक्ट्स को पहुंचाने का तरीका

Image
कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम कल्चर बढ़ने के कारण कम जगह में उत्तम साज-सज्जा की मांग बढ़ी है। सबके लिए महंगे सामान खरीदना संभव नहीं होता। ऐसे में कला, हस्तशिल्प और हैंड पेंटिंग में कुशल गृहणियों के लिए खुद का कारोबार स्थापित करने का ये सुनहरा मौका है। इंडिया फोर्ब्स एडवाइजर की संपादक आशिका जैन से जानिए किन तरीकों से आप शुरू कर सकती हैं आर्ट एंड क्राफ्ट का बिजनेस : 1. हाथ से बने वॉल हैंगिंग, हाथ की पेंटिंग से बनी शीट्स की कलात्मकता हर जगह सराही जाती हैं। बाजाार में इनका मूल्य मशीन से पेंटेड या बने हुए आइटम्स से कहीं ज्यादा होता है। 2. आप ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर सकती हैं। कई कला प्रेमी पैरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे आर्ट एंड क्राफ्ट की क्वालिटी एजुकेशन या ट्रेनिंग लें। आप प्रति क्लास या मंथली बेसिस पर फीस तय कर सकती हैं। 3. आप बड़े कॉर्पोरेट हाउसेस से भी टाइअप कर सकती हैं और उनकी जरूरत या मांग के मुताबिक आर्ट वर्क तैयार करके उन्हें बेच सकती हैं। कारर्पोट गिफ्टिंग के तहत आपको एक मुश्त बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। बाजार या कंज्यूमर तक ऐसे बनाएं अपने आर्ट एंड क्राफ्ट की पहुंच : - आप कलाकृति...