Posts

Showing posts with the label 1733 December 29

ट्रांसजेंडर महिला उरूज हुसैन ने नोएडा में खोला 'टेंपटेशंस कैफे', वे कहती हैं इससे मेरे समुदाय के लोगों को अपना बिजनेस करने की प्रेरणा मिलेगी

Image
ट्रांसजेंडर महिला उरूज हुसैन ने नोएडा के सेक्टर 119 में अपने कैफे की शुरुआत की। उन्हें उम्मीद है कि उनके इस कैफे ने ट्रांसजेंडर समुदाय के अन्य लोगों को भी अपना बिजनेस स्थापित करने की प्रेरणा मिलेगी। उरूज ने अपने कैफे का नाम 'स्ट्रीट टेंपटेशंस' रखा है। उन्हें वर्कप्लेस पर कई बार लोगों के बुरे व्यवहार का सामना करना पड़ा। इस उत्पीड़न से तंग आकर उरूज ने अपना कैफे खोला। वे कहती हैं यह कैफे सभी के साथ समान व्यवहार करने के लिए जाना जाएगा। हुसैन ने अपने इस काम की शुरुआत से पहले हॉस्पिटेलिटी, इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग और कई तरह के जॉब किए। उसके बाद उसने खुद अपने काम की शुरुआत करने का फैसला किया। उरूज के अनुसार ''मेरे कैफे में किसी को उत्पीड़न का सामना नहीं करना पड़ेगा। मेरे पेरेंट्स भी इस काम से मुझ पर गर्व करेंगे''। उरूज को लगता है कि अभी कई चुनौतियों का सामना करना बाकी है। लेकिन वे किसी भी कीमत पर अपना हौसला कम नहीं करना चाहतीं। उरूज ने लॉकडाउन के दौरान कई सेक्स वर्कर्स और उनके बच्चों की भी खूब मदद की। उसने 22 साल की उम्र तक एक लड़के के रूप में अपना जीवन गुजारा। फिर 2014 मे...

धर्मेंद्र अनिजा ने शादी की आठवीं सालगिरह पर अपनी पत्नी के लिए चांद पर खरीदी जमीन, इसकी प्रोसेस पूरी करने में लगा एक साल

Image
चांद की सैर का सपना देखने वाले कई लोगों में से एक हैं अजमेर के धर्मेंद्र अनिजा और सपना। धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी सपना को जो बर्थडे गिफ्ट दिया वो उसे हमेशा याद रहेगा। धर्मेंद्र ने सपना को अपनी शादी की आठवीं सालगिरह पर चांद पर जमीन खरीदकर दी। अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी एक फर्म लूनर सोसायटी इंटरनेशनल इस जमीन को बेचती है। धर्मेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी को शादी की सालगिरह पर एक खास तोहफा देना चाहता था। 24 दिसंबर को उनकी एनीवर्सरी थी। इस मौके पर अपनी पत्नी को कार या ज्वेलरी तो कई लोग देते हैं लेकिन मैं इन सबसे अलग कुछ गिफ्ट खरीदना चाहता था। इसलिए मैंने चांद पर जमीन खरीदकर सपना के नाम की। धर्मेंद्र ने बताया कि जमीन खरीदने की इस प्रोसेस को पूरा होने में लगभग एक साल लग गया। धर्मेंद्र राजस्थान के पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने चांद पर जमीन खरीदी है। धर्मेंद्र की पत्नी सपना इस गिफ्ट को पाकर बहुत खुश हुई। सपना के अनुसार मैंने कभी नहीं सोचा था कि शादी का ये यादगार उपहार मुझे मिलेगा। इस कपल ने अपनी शादी की सालगिरह पर शानदार पार्टी का आयोजन किया जिसे एक प्रोफेशनल इवेंट ऑर्गेनाइजर से ऑर्गेनाइज ...

दिल्ली के नजफगढ़ जोन में हुई पहले टॉय बैंक की शुरुआत, गरीब बच्चों की मायूसी दूर करने और पर्यावरण बचाने के लिए खुलेंगे 4 ऐसे ही बैंक

Image
साउथ दिल्ली के नजफगढ़ जोन में टॉय बैंक की शुरुआत हुई। ये बैंक उन बच्चों के लिए खोला गया है जिन्हें गरीबी के चलते खेलने के लिए खिलौने नहीं मिल पाते। साउथ दिल्ली की महापौर अनामिका ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को ध्यान में रखते हुए ये खिलौना बैंक खोला गया है। यहां लोग अपने बच्चों के पुराने और बेकार पड़े खिलौने दान कर सकते हैं। यहां आकर बच्चे इन खिलौनों के साथ खेल सकते हैं या उन्हें अपने घर भी ले जा सकते हैं। यह बैंक द्वारका सेक्टर 23 स्थित सामुदायिक भवन में स्थित है। अनामिका के अनुसार, ''हमारे इस प्रयास से मासूम बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौटेगी। साथ ही पुराने और बेकार पड़े खिलौनों को जो लोग फेंक देते हैं, उससे पर्यावरण को होने वाले नुकसान में भी कमी आएगी। खिलौने के वेस्टेज को रोकने का यह सही तरीका है क्योंकि अधिकांश खिलौने फर और प्लास्टिक से बनाए जाते हैं। इन्हें बनने के बाद फेंकने से अच्छा है कि गरीब बच्चों को दे दिए जाएं ताकि वे इन खिलौनों से खेल सकें''। नजफगढ़ जोन की उपायुक्त राधा किशन ने बताया कि इस जोन में स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिग में सुधार लाने के लिए यह प्...

17 वर्षीय दीप्ति को इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में मिला पहला पुरस्कार, उसने बनाया एक ऐसा डिवाइस जो पेशेंट की निगरानी का काम करेगा

Image
मैसूर की 17 वर्षीय दीप्ति गणपति हेगड़े को 6 वें इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में नवभारत निर्माण डोमेन के अंतर्गत अपने खास डिवाइस के लिए पहला स्थान मिला। वह इस फेस्टिवल में जीतने वाली मैसूर की एकमात्र लड़की हैं। उन्हें 25,000 का अमाउंट मिला। इस फेस्टिवल में 45 साल की उम्र तक के 3000 प्रतिभागी शामिल हुए थे। उसने एक ऐसा डिवाइस डेवलप किया जो गांव में रहने वाली गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और कार्डिएक पेशेंट की निगरानी का काम करेगा। दीप्ति ने इसे स्मार्ट बैंड के रूप में डेवलप किया। इसे कलाई के ऊपरी भाग पर पहना जा सकता है। ये 10 डिफरेंट पैरामीटर्स को मेजर करने का काम करता है। इसमें कोरोना के लक्षण जैसे बेसिक बॉडी टेम्परेचर, बीपीएम, कप आदि हैं। इसे बैंड को मोबाइल एप से जोड़कर भी डाटा प्राप्त किया जा सकता है जिसे क्लाउड सर्विस की मदद से भेजा जाता है। अगर पेशेंट की तबियत अचानक खराब होती है तो यह परिवार के सदस्यों, दोस्तों, डॉक्टर्स और एंबुलेंस को इमर्जेंसी अलर्ट भेजता है। इससे सही समय पर पेशेंट का इलाज हो सकता है और उसकी जान बच सकती है। दीप्ति के अनुसार, गांव में रहने वाले लोगों को शहरवासियों...

स्पाइसी खाने के शौकीनों के लिए काठियावाड़ी भरवां प्याज की आसान रेसिपी, इससे खाने का मजा दोगुना हो जाएगा

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Kathiawadi Stuffed Onion Recipe for those who love spicy food, it will double the fun of eating from Dainik Bhaskar https://ift.tt/357VHv9 https://ift.tt/3nW0TJV