Posts

Showing posts with the label 1733 July 05

रूखापन, फटी एड़ियों से पाएं छुटकारा, पैरों को मुलायम- खूबसूरत बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Image
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के कारण अक्सर पैरों की केयर को नजरअंदाज कर दिया जाता है। लिहाजा पैरों में रूखापन, एड़ियों का फटना जैसी समस्या बनी रहती है। ऐसे में आप कुछ टिप्स फॉलो करके अपने पैरों को खूबसूरत बना सकती हैं। क्यूटिकल्स हटाएं : हर हफ्ते अपने पैर की उंगलियों की अच्छे से सफाई करें। नाखूनों पर क्यूटिकल ऑयल रगड़ें और 10 मिनट के लिए अपने पैरों को हल्के गर्म पानी में भिगोएं। पेडीक्योर किट से क्यूटिकल्स को हटाएं। एक्सफोलिएट करें : पैरों को मुलायम रखने के लिए उन्हें एक्सफोलिएट करें। हर दिन पैरों की सफाई कर डेड स्किन हटाएं। पैरों को अच्छे से स्क्रब करें और एड़ियों को रगड़ कर साफ करें। पैरों को गुनगुने पानी में भिगोने से डेड स्किन आसानी से निकल जाती है। मॉइश्चराइजर लगाएं : पैरों को अच्छे से मॉइश्चराइज करें। रात में फुट क्रीम लगाकर सोने से पैर मुलायम रहते हैं। पैरों की अंगुलियों पर अच्छे से मसाज करें। ज्यादा गर्म पानी में न डालें पैर : अपने पैरों को ज्यादा गर्म पानी में न भिगोएं। गर्म पानी आपके पैरों की त्वचा को रूखा कर सकता है। पैरों को साफ करने के लिए गर्म पानी की जगह गुनगुने ...

पसीने के कारण नहीं होगा मेकअप खराब, ज्यादा देर तक मेकअप कायम रखने के लिए इन 5 बातों का रखें ध्यान

Image
गर्मी और बारिश के इस उमसभरे सीजन मेंं पसीने से इसी मेकअप को बहने में मिनटों का वक्त भी नहीं लगता है। ऐसे में मेकअप को चेहरे पर ज्यादा समय तक कायम रखने के लिए कुछ बेहद ही आसान से स्टेप्स की मदद ली जा सकती है। 1. त्वचा को करें ठंडा चेहरे को अच्छे से धोकर साफ करने के बाद आइस पैड्स या आइस रोलर्स की मदद से ठंडक पहुंचाना सबसे ज्यादा जरूरी है। इससे 1-2 मिनट तक चेहरे पर मसाज करें और पांच मिनट के लिए चेहरे को यूं ही छोड़ दें। त्वचा को ठंडक पहुंचाने से त्वचा के रोम छिद्रों को सिकुड़ने में मदद मिलेगी और इसके साथ ही त्वचा में अत्यधिक तेल का बनना भी नियंत्रित होगा। 2. टोनर का इस्तेमाल है जरूरी अपने चेहरे के हिसाब से किसी भी टोनर का इस्तेमाल करें। जिनकी त्वचा तैलीय है, वे ऑयल फ्री टोनर का उपयोग कर सकते हैं, जिनकी त्वचा रूखी है, वे हाइड्रेटिंग टोनर अप्लाई कर सकते हैं। 3. हमेशा करें प्राइमर का इस्तेमाल त्वचा की सतह को चिकना बनाने के लिए जेल/सिलिकॉन बेस्ड प्राइमर का उपयोग करना बेहद आवश्यक है। इससे चेहरे पर मेकअप अच्छे से बैठता है और लंबे समय तक टिकता है। 4. ऑयल फ्री, वॉटरप्रूफ प्रोडक्ट ऑयल...

पार्टनर के साथ अपने प्यार का स्टेटस को जानने की है इच्छा, तो रिश्ते की सच्चाई और गहराई बताएंगी ये बातें

Image
जब भी हम किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं तो अपने रिश्ते की गहराई को जरूर जानना चाहते हैं? इसके लिए या तो हम अपने व्यवहार का स्वआकलन करते हैं या अपने साथी से तमाम तरह के सवाल कर रिश्ते की मजबूती पता करते हैं। लेकिन, कई बार इस तरह के प्रयास गलत भी साबित हो जाते हैं। ऐसे में अपने और अपने साथी के व्यवहार पर आधारित कुछ बातों को जान सकते हैं। 1. यहां पता चलेगी रिश्ते की कमजोरी रोमांस से दूरी : यदि आप डेटिंग पर एक-दूसरे संग रोमांटिक होने में असहज हैं या रोमांस के बारे में सोचते भी नहीं तो यह भी रिश्ते की नकारात्मकता को दर्शाता है। आपकी डेटिंग असमंजस से घिरी नजर आ रही है। यकीन मानिए रिलेशनशिप से दूर रहेंगे। अनेकों के बारे में सोचना : यदि आप एक ही समय में एक से अधिक दोस्तों के बारे सोचते हैं या फिर कईयों के साथ डेटिंग करते हैं तो आप फिलहाल स्थाई रिलेशनशिप से दूर ही हैं। डेटिंग हो जाए बोरिंग : क्या आप अपने पार्टनर के साथ रहते हुए यह सोचते हैं कि कुछ और करना बेहतर होता? यदि हां! तो यह सोच इस बात की ओर इशारा करती है कि आपकी रिलेशनशिप अभी किसी भी छोर तक नहीं जा पाई है। 2. यहां पता चल...