Posts

Showing posts with the label 2020 at 03:24PM

श्रुति और रिचु जैन ने की पब्लिकेशन प्लेटफॉर्म रीडिंग रूम को. की शुरुआत, इसका सबसे ज्यादा फायदा यंग ऑथर्स को मिलेगा

Image
श्रुति दिलीप साहित्य में विशेष रुचि रखती हैं। देश भर में साहित्य से संबंधित गतिविधियों को देखते हुए श्रुति दिलीप और रिचु जैन ने रीडिंग रूम को. की शुरुआत की है। ये नए लेखकों के लिए एक ऑनलाइन पब्लिकेशन प्लेटफॉर्म है जहां वे अपना क्रिएशन लॉन्च कर सकते हैं फिर चाहे वह कविता हो, फिक्शन या नॉन फिक्शन। नए लेखक और कवि अपने लेखन को इस प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर सकते हैं। श्रुति ने मणिपाल यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएट किया है। श्रुति के अनुसार ''मलयालम राइटर्स अन्य भाषाओं में भी लिखते हैं लेकिन इंग्लिश में लिखने वाले अधिकांश लेखकों की रचनाएं सिर्फ इंग्लिश में ही पढ़ी जा सकती हैं। वेबसाइट की साहित्यिक गतिविधियों को श्रुति दिलीप संभालती हैं। मेरे कई दोस्त फिक्शन और पोएट्री लिखते हैं। अगर कुछ पब्लिकेशन हाउस को छोड़ दिया जाए तो अपनी रचनाओं के प्रकाशन के लिए उनके पास कोई अन्य माध्यम नहीं होता है। फिक्शन को प्रकाशित करवाने के लिए भी हमारे देश में वेबसाइट की संख्या काफी कम हैं। कॉलेज की मैगजीन में कुछ फिक्शन का प्रकाशन होता है लेकिन वे अन्य पाठकों के काम का नहीं होता''।...