Posts

Showing posts with the label 1733 July 21

मां के प्यार और जज्बात को बयां करती स्टोरी इंतजार में, ख्याल तुम्हारे कविता बारिश में दिल का हाल बताती है

Image
कहानी इंतज़ार मे मेहा गुप्ता मैंने जैसे ही चीनी मिट्टी की बरनी में चमचा डाला तो पटऽऽ की आवाज़ के साथ चमचा बरनी के पेंदे से टकराया। बरनी टेढ़ी कर अंदर झांका तो उसमें अचार ख़त्म हो चुका था, अब सिर्फ़ तेल में सने सौंफ़ और मेथी के दाने छितरे पड़े थे। अचार तो ख़त्म हो गया था पर उसकी ख़ुशबू ने मां के हाथ के बने कैरी के अचार के स्वाद की याद ताज़ा कर दी जिससे मेरे मुंह के साथ-साथ आंखों में भी पानी भर गया।मैं बालकनी में जाकर खड़ी हो गई। हर साल तो इन दिनों मैं मां के आंचल की छांव में उसकी ममता के हिलोरों का आनंद ले रही होती हूं। इन चंद दिनों का तो मैं पूरे साल बेसब्री से इंतज़ार करती हूं। और करूं भी क्यों न, यहां आकर मैं अपने बचपन में लौटती हूं और मां नाम की जादुई परी पलक झपकते ही मेरी सारी तकलीफ़ों को दूर कर देती है।मां, उसके उत्साह के तो कहने ही क्या... वह तो जाने कितने महीनों पहले से मेरे आगमन की तैयारियां शुरू कर देती है। मेरा मायके जाना किसी उत्सव से कम नहीं होता है। नित नए पकवानों की ख़ुशबू से घर महका रहता है। मेरे पहुंचते ही मां मेरी अटैची के पास मुझे देने के सब सामानों का एक कोने म...

अगर रोज एक जैसे नाश्ते से उब गए हैं तो कुछ नया बनाकर देखें, ट्राय करें टेस्टी और हेल्दी फ्राइड बनाना, स्वीट बॉल्स और हम्मस डिप

Image
रोज घर में एक जैसा नाश्ता करके आप और बच्चे बोर हो गए हैं तो ये तीन नई डिश ट्राय करके देखें। इसे बनाने में समय भी कल लगता है। इन डिशेज में थोड़ा सा वेरिएशन करके इसे नया टेस्ट भी दिया जा सकता है। अगर आप फ्राइड बनाना को डीप फ्राय करना पसंद नहीं करतीं तो कम तेल में भी फ्राय कर सकती हैं। विधि : - गर्म पैन में मक्खन डालकर तुरंत दालचीनी पाउडर मिलाएं। फिर मध्यम आंच पर शहद डालकर अच्छी तरह से चलाएं। अब केले के टुकड़े इसमें रखकर चार मिनट तक पकाएं। - जब कैरेमल इसमें चिपक जाए और केले नीचे से ब्राउनहो जाएं, तो इन्हें पलटकर इसी तरह पकाएं। चार मिनट बाद इन्हें थाली में निकालकर आइसक्रीम डालें औरतुरंत परोसें। विधि : - मूंगफली को गर्म तवे पर सेंककर छिलके उतार लें। मिक्सर जार में काजू और बादाम धीमे-धीमे चलाते हुए बारीक पीसें ताकि पिसा पाउडर गीला न हो। - इसके बाद इसमें खजूर, ओट्स का आटा, कोको पाउडर, वनीला ऐसेंस, शहद और मूंगफली डालकर बारीक पीसें। ये लड्डू के मिश्रण जितना गाढ़ा हो जाएगा। - अब इसकी छोटी-छोटी बॉल्स तैयार करें और स्वीट बॉल्स का स्वाद लें। विधि : - छोलों को रातभर पानी में भिगोकर हल्का-स...

डॉली जैन नीता अंबानी और सोनम कपूर को भी पहना चुकी हैं साड़ी, एक साड़ी पहनाने की फीस 35 हजार से एक लाख तक

Image
अक्सर फिल्मों में एक्ट्रेस को साड़ी पहने हुए देखा जाता है। उनकी तरह साड़ी ड्रैपिंग की स्टाइल आम महिलाओं को इतनी पसंद आती है कि फिर वही ट्रेंड बन जाता है। हर अवसर के हिसाब से तरह-तरह की स्टाइल वाली साड़ी पहनना भी एकहुनर है। इस हुनर में माहिर हैं डॉली जैन जो बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ ही नीता अंबानी जैसी सफलबिजनेसवुमन को भी साड़ी पहना चुकी हैं। ससुराल वालों की वजह से सीखा साड़ी पहनना। डॉली बेंगलूरु की रहने वाली हैं। शादी से पहले डॉली जींस-टॉप पहनती थीं। लेकिन शादी के बाद उन्हें पता चला कि उनके ससुराल में जींस-टॉप पहनने की परमिशन नहीं है। इस तरह मजबूरी में डॉली ने साड़ी पहनना सीखा। डॉली कहती हैं जब साड़ी पहनना सीखातो यह लगा कि इसे स्टाइल करना भी सीखना चाहिए। अलग-अलग ड्रैपिंग की साड़ी पहनाने में एक्सपर्ट हैं। तब साड़ी की डिफरेंट ड्रेपिंग को सीखना शुरू किया। वे अलग-अलग अंदाज में साड़ी पहनने लगीं। वे कहती है मैं आज जो भी हूं, उसका श्रेय मेरे ससुराल वालों को देती हूं। अगर शादी के बाद वे जींस-टॉप ही पहनने देते तो मैं साड़ी पहनाने में एक्स्पर्ट कभी नहीं बन पाती। जया बच्चन के साथ डॉली जैन। डॉल...

जार लिफ्टिंग में दो वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाने वाली अंजू रानी जॉय, वे मानती हैं मुश्किल हालात ही हमें आगे बढ़ने का हौसला देते हैं

Image
केरल के एर्नाकुलम में रहने वाली अंजु रानी जॉय जार लिफ्टिंग में वर्ल्ड रिकार्ड वीनर हैं। वे एक थियेटर आर्टिस्ट, मॉडल, बिजनेसवमुन और समाज सेविका भी हैं। वे मानती हैं कि मुश्किल हालात ही हमें आगे बढ़ने का हौसला देते हैं। अंजू कहती हैं एक लड़की होने के नाते किसी मुकाम पर पहंचने के लिए आपका संघर्ष बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप मेरी तरह दिव्यांग हैं तो आपका संघर्ष मेरी तरह दोगुना होगा।वे पेराप्लेजिया बीमारी से ग्रसित हैं। इस बीमारी का असर दिमाग, स्पाइनल कॉर्ड या कभी-कभीशरीर के इन दोनों हिस्सों पर होता है। इससे ग्रसित व्यक्ति के शरीर का निचला हिस्सा काम करना बंद कर देता है।31 साल की अंजू रानी जॉय बचपन से पेराप्लेजिया से पीड़ित हैं। शरीर की इस कमी के बावजूद वे मिरर राइटिंग में एक्सपर्ट हैं। वे मिरर इमेज के दौरान और वैसे भी एक साथ दोनों हाथों से समान गति से लिखने का हुनर जानती हैं। मीडिया को इंटरव्यू देते हुए अंजू। वे अपने हाथों से ज्वेलरी बनाती हैं और उसे ऑनलॉइन बेचती भी हैं।वे एक पेराप्लेजिक सोसायटी ''थनल'' का हिस्सा भी हैं जो उन्हीं की तरह के अन्य लोगों की सहायता करता है। अं...