Posts

Showing posts with the label 2020 at 12:51PM

श्रीनगर के डल झील की सफाई कर रही 7 साल की जन्नत, हैदराबाद के स्कूल की किताब में दर्ज हुई इसकी कहानी

Image
श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील प्रदूषण और अतिक्रमण की वजह से 22 स्क्वेयर किलोमीटर के मूल आकार से सिकुड़कर करीब 10 वर्ग किलोमीटर की रह गई है।इसके कारण झील की क्षमता भी कम होकर करीब 40 फीसदी बचीहै। पर्यटको द्वारा गंदगी फैलाने की वजह से इस झील केपानी की गुणवत्ता भी खराब हुई है। श्रीनगर की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगाने वाली इस झील की सफाई का जिम्मा पिछले दो साल से सात साल की एक नन्हीं बच्ची संभाल रही है।इस लड़की का नामजन्नत है। वह अपने शिकारे में बैठकरडल झील की सफाई करती देखी जा सकती है। उनके इस प्रयास को हैदराबाद के स्कूल की किताब में जगह दी गई है। जन्नत कहती हैं झील को साफ करने की प्रेरणा मुझे मेरे पापा तारीक अहमद से मिली। वे कहती है -डल झील श्रीनगर के सबसे प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। इस झील के करीब ही बनी मस्जिद हजरत बल यहां की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। इस झील को कश्मीर के मुकुट में गहना माना जाता है जो यहां के लोगों के लिए आय का जरिया भी है। डल झील में फैले प्लास्टिक के कूड़े को साफ करने में जन्नत की मदद उनके पापा भी करते हैं। जन्नत अपने पिता के शिकारे में बैठकर झील के ...

एसिडिटी और पेट की जलन दूर करता है ठंडा दूध, इन 4 चीजों से भी होगा फायदा

Image
आजक कई लोग पेट में गैस की समस्या से परेशानरहते हैं। पेट में दर्द, जलन, पेट फूलना और खट्‌टी डकारें आना आम समस्याएं बन गई हैं। इस तरह की दिक्कतों को नियंत्रित करने और पेट को स्वस्थ रखने के लिए क्या कर सकते हैं, यहां जानिए। 1. दूध इसमें अधिक मात्रा में कैल्शियम होता है। कैल्शियम पीएच संतुलन को बनाए रखने और पाचन को सही बनाने में मदद करता है। यही कारण है कि ठंडा दूध एसिडिटी और एसिड रिफ्लक्स के दौरान होने वाली जलन से तुरंत राहत देता है। याद रखें कि ठंडा दूध गर्म दूध की तुलना में अधिक प्रभावी है। इसमें शक्कर या किसी भी प्रकार का पाउडर न मिलाएं। 2. अनान्नास इसका रस एसिडिटी और बदहजमी से राहत के लिए फायदेमंद है। अगर आपने मसालेदार भोजन किया है और एसिडिटी के लक्षण दिख रहे हैं तो एक गिलास अनन्नास का जूस पिएं। यह हाइपर एसिडिटी और बदहज़मी को कम करने के लिए आज़माया और परखा हुआ उपाय है। 3. सौंफ इसमें एनेथोल पाया जाता है जो पेट में ऐंठन कम करता है और पेट फूलने से रोकता है। यह विटामिन, खनिज और फाइबर से भी भरपूर होता है, जो अच्छे पाचन की प्रक्रिया में सहायता करता है। चूंकि इसमें एंटी-अल्सर गु...