Posts

Showing posts with the label 2020 at 01:32PM

पटना की भावना शेखर ने तोड़ी शादी की रूढ़ीवादी परंपराएं, गुरहथी की रस्म पुरुष के बजाय पहली बार एक बेटी ने निभाई

Image
शादी की रस्मों से जुड़े जो सकारात्मक बदलाव नजर आ रहे हैं, उनमें एक यह भी है कि जिन रस्मों को निभाने का अधिकार सदियों से सिर्फ पुरुषों का माना जाता था, उन्हें अब महिलाएं भी निभा रही हैं। पटना की रहने वाली भावना शेखर के बेटे सात्विक की शादी में भावना ने उस रस्म को निभाने से मना कर दिया जो लगभग हर बिहारी शादी में अदा की जाती है। शादी की अगली सुबह दूल्हे के नहाने का पानी दुल्हन पर छींटा जाता है। भावना ने इस रस्म को ये कहकर निभाने से मना कर दिया कि दुल्हन के नहाने का पानी दूल्हे पर क्यों नहीं छींटा जाता? भावना एक लेखिका हैं और मानती है कि शादी के दौरान जो रस्में समाज के पैरों में बेड़ियां डालती हैं, उन्हें काटना जरूरी है। ऐसी ही एक नई परंपरा शुरू करने का साहस उन्होंने सात्विक की शादी में किया। बिहार की मशहूर गुरहथी रस्म के अंतर्गत दूल्हे का बड़ा भाई दुल्हन के हाथों में गहने और कपड़े देता है। अगर बड़ा भाई मौजूद न हो तो यह रस्म परिवार के किसी पुरुष द्वारा निभाई जाती है। कई घरों में पुरुष न होने पर पड़ोस में रहने वाले किसी पुरुष से ये रस्म निभाने को कहा जाता है। लेकिन इस रस्म को कभी कोई महिला अदा...

मायेला ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के संबोधन में बताया महिलाओं का बुरा हाल, कोरोना काल में उनके छोटे-मोटे काम बंद होने से बढ़ी मुश्किलें

Image
16 साल की उम्र में यूनाइटेड नेशंस को संबोधित करने का अवसर ऑस्ट्रेलिया की एक स्टूडेंट और सोशल एक्टिविस्ट मायेला डेह को मिला है। मायेला ने 23 सितंबर की रात को यूनाइटेड नेशंस को दिए अपने संबोधन में कोरोना काल के दौरान महिलाओं की बदतर हालत को बयां किया। मायेला कहती हैं जब मैंने अपने दोस्तों को इस संबोधन के बारे में बताया तो उनमें से ऐसे कई दोस्त थे जिन्हें मेरी इस उपलब्धि पर यकीन नहीं हुआ। संयुक्त राष्ट्र महासभा के संबोधन में दुनिया भर के कई देशों की युवा लड़कियों और महिलाओं के साथ मायेला को भी यह अवसर प्राप्त हुआ। इस युवा लड़की ने एक सर्वे से प्राप्त नतीजों को अपने संबोधन के दौरान बताया। संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपनी बात कहने का मौका मिलने से वे बहुत खुश हैं। प्लेन इंटरनेशनल के सर्वे में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, इक्वाडोर, यूथोपिया, घाना, इंडिया, मोजांबिक, निकारागुआ, स्पेन, फ्रांस और जांबिया की 7105 महिलाओं को शामिल किया गया। इन महिलाओं में कोरोना लॉकडाउन के दौरान मध्यम से लेकर उच्च स्तर की चिंता और तनाव देखा गया। मायेला ने सोशल एक्टिविस्ट के तौर पर स्कूल के दिनों से काम करना शुरू कर ...