Posts

Showing posts with the label 2020 at 05:00PM

खाली दीवार को बोल्ड लुक देगा गैलेरी वॉल ट्रेंड, इसके लिए ये 5 तरह की लेटेस्ट थीम हैं परफेक्ट

Image
टीवी शोज़, मैगज़ीन्स, कमर्शियल्स, अपार्टमेंट्स और घरों में भी अक्सर दिखाई देने वाला ‘गैलेरी वॉल ट्रेंड’ लगातार मशहूर हो रहा है। यह खाली दीवार को बोल्ड लुक देता है। खास पीसेस सजा सकते हैं शुरुआत खाली दीवार और कुछ खास पीसेस चुनकर की जा सकती है। यहां साइज़ और रंगों का चयन बहुत मायने रखेगा। अलग-अलग साइज में एक ही रंग के पीस लगाएंगे तो वॉल ज्यादा बिज़ी लुक नहीं देगी। बोल्ड रंग की दीवार पर सजा वॉल आर्ट व्हाइट या न्यूट्रल रंग की दीवार पर सजे वॉल आर्ट के मुकाबले काफी बेहतर लगता है। इस दीवार पर आप अपने फेवरेट रंग को सबसे ज्यादा हाइलाइट कर सकते हैं। ऐसे तैयार की जा सकती है गैलेरी वॉल 1. ट्रेवल फोटोग्राफ्स : समय के साथ ट्रेवलिंग पहले से कहीं ज्यादा मशहूर हो गई है। वेकेशन की यादों को वर्षों तक संजोए रखने के लिए अपनी कुछ खास फैमिली हॉलिडे ट्रिप्स की फोटोग्राफ से गैलेरी वॉल को सजा सकते हैं। एक खाली दीवार पर पर्सनल ट्रेवल फोटोग्राफ्स भी सजाए जा सकते हैं। इन्हें अलग अलग आकार में लगा सकते हैं। 2. रैप-अराउंड वॉल हो सकता है आपकी गैलेरी वॉल तैयार हो गई हो, लेकिन आपके कुछ खास आर्ट पीसेस अभी लगना बाकी...

बिहार में उगने वाला एक खास तरह का चावल है मैजिक राइस, इसे सादे पानी में डालने पर ही यह पक जाता है

Image
बासमती से लेकर न जाने कितने तरह के चावल हमने खाए होंगे, लेकिन मैजिक राइस के बारे में बहुत कम लोगों ने सुना होगा। बिहार में पैदा किया जाने वाला यह एक खास तरह का चावल होता है, जिसे चूल्हे या गैस पर पकाने की जरूरत नहीं होती। इसे नॉर्मल पानी में डालने पर यह पक जाता है। इसलिए इसका नाम मैजिक राइस पड़ा है। वैसे यह चावल बिहार के चंपारण जिले के हरपुर गांव के रहने वाले विजय गिरि नामक किसान ने उगाया है। 10 वीं तक पढ़े विजय धान और गेहूं की नई किस्में पैदा करने के लिए मशहूर हैं। राइस की यह किस्म असम में काफी प्रचलित है। वहां इसे जीआई टैग प्राप्त है। मैजिक धान की खासियत यह है कि इसे सामान्य पानी में आधे-पौन घंटे के लिए छोड़ दें। यह पककर, फूलकर वही स्वाद देगा, जैसा स्वाद बाकी किस्म के राइस चूल्हे पर कुकर में पकाने पर देते हैं। इसकी कीमत 40 से 50 रुपए किलो होती है। वैसे, राइस की यह किस्म असम में काफी प्रचलित है। वहां इसे जीआई टैग प्राप्त है। विजय गिरि काला गेहूं और काला धान भी उगा रहे हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स कम होता है। इसके अलावा विजय गिरि काला गेहूं और काला धान भी उगा रहे हैं क्योंकि इसम...

नए रूपों में आजमाएं व्यंजन, राजमा कबाब को धनिये-पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें, भरवां करेले और कच्चे केले के कबाब भी सबको आएंगे पसंद

Image
अगर एक ही तरह का खाना खाकर ऊब चुके हैं तो यह वक्त है व्यंजनों के साथ प्रयोग करने का। इससे न केवल कुछ नया टेस्ट करने को मिलता है, बल्कि बनाने में भी आनंद आता है। यह बच्चों के लिए भी अच्छा होगा क्योंकि इन प्रयोगों में आप उन सामग्रियों का इस्तेमाल कर सकेंगे जिन्हें बच्चे अक्सर खाने से दूर भागते हैं। राजमा कबाब सामग्री : राजमा- 2 कप, उबले हुए काजू- आधा कप, पानी में भीगे हुए सत्तू या बेसन- 3 बड़े चम्मच हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर- एक चौथाई छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर- आधा छोटा चम्मच हरा धनिया- 1 मुट्ठी नमक- स्वादानुसार तेल- तलने के लिए ऐसे बनाएं... - काजू को पानी में एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इन्हें मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें। - अब एक बाउल में उबले हुए राजमा को अच्छी तरह से मसलें। इसमें सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं। - अब अपने हाथों को गीला करें और फिर मिश्रण का छोटा-सा हिस्सा हथेल...

बच्चों के लिए घर में ही बनाएं एप्पल पाई, इसके लिए पहले डो तैयार करें और फिर भरावन की सामग्री बनाएं

Image
एप्पल पाई केक की तरह ही बनने वाली डिश है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए सेब के टुकड़ों की स्टफिंग की जाती है। बच्चों को इसका स्वाद बहुत पसंद आता है। एप्पल के साथ अन्य फलों की स्टफिंग करके भी आप इस डिश को हेल्दी और टेस्टी बना सकती हैं। एक बार ये रेसिपी जरूर ट्राय करें। आप अपने साथ बच्चाें को भी इसे बनाने में शामिल कर सकती हैं। पहले डो बनाएं... - चलनी में 1 कप आटा, 1/2 कप मैदा, 1/2 छोटा चम्मच नमक डालकर बड़े बाउल में छानें। - इसमें 1/4 कप जैतून या मूंगफली का तेल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। - थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए इसे आटे की तरह गूंध लें। इसे मलते हुए नहीं गूंधना है बल्कि मिलाते हुए गूंधना है। - अब इसे कपड़े से ढंककर एक तरफ़ रखें। भरावन बनाएं... - एप्पल पाई का भरावन बनाने के लिए 2-3 सेब छील लें। सेब को बीच से काटकर दो हिस्सों में बांटें। - फिर इनकी पतली-पतली स्लाइस काटें। अब बड़े बाउल में कटे हुए सेब, 1/4 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच जायफल पाउडर, 1-2 बड़े चम्मच ब्राउन शुगर या सफ़ेद शक्कर, 2 बड़े चम्मच गेहूं का आटा डालकर चम्मच से अच्छी तरह से मिलाएं। एप्पल पाई ऐसे तैयार करें ...

लॅाकडाउन में पजामे के अलग-अलग पैटर्न बने गर्ल्स की पसंद, जेब्रा प्रिंट या किमोनो से फ्लॉन्ट करें अपना लुक

Image
चाहे आप घर से ऑफिस के काम कर रही हों या घर के काम ही कर रही हों दोनों ही कंडीशन में कम्फर्टेबल रहना चाहती हैं। ऐसे में पजामा परफेक्ट आउटफिट है। यह कई फैब्रिक, कलर और स्टाइल में मिल रहे हैं। जानते हैं इन दिनों ट्रेंड में क्या है, जो आपको दोपहर की कैट नैप से लेकर रात की ब्यूटी स्लीप तक कम्फर्टेबल रखेंगे। जेब्रा प्रिंट : वैसे तो पजामा में हमेशा से कई तरह के प्रिंट मौजूद रहे हैं, लेकिन इन दिनों जेब्रा प्रिंट पजामा काफी मशहूर हो रहा है। ऑफ वाइट बेस पर ब्लैक ज़ेब्रा प्रिंट हैं जो पूरे पजामा सूट को बिल्कुल नया लुक देते हैं। स्ट्राइप्ड : प्लेन वाइट बेस पर ब्लैक स्ट्राइप्स भी बहुत पसंद की जा रही हैं। यह लॉन्ग और शॉर्ट दोनों पैर्टन में मिलेंगे। सिल्क फैब्रिक और कॉटन दोनों में ही ब्लैक स्ट्राइप्स मिल जाएंगी। इस पैटर्न में पजामा के दोनों तरफ पॉकेट्स भी मिल रही हैं। इस तरह आकर्षक दिखने के साथ ही ये ज्यादा फंक्शनल भी हो जाते हैं। किमोनो: वैसे तो किमोनो एक जापानी परिधान है जो कि टी शेप में होता है पर इन दिनों इस पैटर्न के पजामे भी ट्रेंड में हैं। यह बिल्कुल अलग दिखते हैं। कंफर्टेेबल होते ...