शोनाली नागरानी से लेकर करिश्मा कोटक तक आईपीएल को होस्ट करने के लिए चर्चा में रहीं ये 10 सबसे खूबसूरत एंकर
कोरोना काल के बीच आईपीएल का 13 वां सीजन 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। 10 नवंबर तक चलने वाला यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। जिस तरह आईपीएल के खिलाड़ी चर्चा में रहते हैं, उसी तरह इसमें ग्लैमर का तड़का लगाने वाली क्रिकेट टीमों की मालकिन और एंकर की भी खूब चर्चा होती है। इस बार भी क्रिकेट टीम की मालकिन के तौर पर इन 4 सेलेब्स के नाम चर्चा में हैं। 1. नीता अंबानी : मुंबई इंडियन टीम की मालकिन, इनकी उम्र 56 वर्ष है। 2. शिल्पा शेट्टी : राजस्थान रॉयल्स की मालकिन, इनकी उम्र 45 वर्ष है। 3. प्रीति जिंटा : किंग्स 11 पंजाब की मालकिन, वे 45 साल की हैं। 4. जूही चावला : कोलकाता नाइट राइडर्स की मालकिन, वे 52 साल की हैं। इनके अलावा आईपीएल में अगर एंकर की बात की जाए तो हर सीजन में आकर्षण का केंद्र रहने वाली इन 10 एंकर्स को उनकी एंकरिंग के खास अंदाज के अलावा फिट बॉडी और खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। यहां ऐसी ही 10 एंकर के बारे में बात हो रही है जो अब तक आईपीएल को होस्ट करने के लिए चर्चा में रहीं हैं। अर्चना ने इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट को चौथे एडिशन से जॉइन किया था। 1. अर्चन...