Posts

Showing posts with the label 2020 at 01:48PM

कोरोना में स्पेशल डिश नेम कोविड करी व मास्क नान, सोशल मीडिया पर हिट हो रहा रेस्टोरेंट का आइडिया

Image
कोरोना संक्रमण के डर से लोगों ने रेस्त्रां में जाना पूरी तरह से बंद कर दिया था। अनलॉक के बाद भी लोग डरे हुए हैं, ऐसे में ग्राहकों की भीड़ नहीं उमड़ रही। ग्राहकों को लुभाने के लिए देशभर के रेस्त्रां मालिक नए-नए ऑफर दे रहे हैं, तो कुछ हटकर आइडिया ला रहे हैं। ऐसे ही राजस्थान के जोधपुर स्थित एक रेस्त्रां में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कोरोना के नाम पर खास मेन्यू तैयार किया गया है। इसमें लजीज व्यंजन के रूप में कोविड करी तथा मास्क नान को अलग अंदाज में परोसा जा रहा है। सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफ खास बात यह है कि जब डिश सर्व की जाती है तो ऐसा लगता है जैसे प्लेट में कोरोना के वायरस रखे हुए हों और आपको ही देख रहे हैं। दरअसल, रेस्त्रां के शेफ ने कोविड करी में जो कोफ्ता डाला है, उसका रूप कोरोना वायरस की काल्पनिक तस्वीर जैसा बनाया है। इसके अलावा नान को मास्क का रूप दिया गया है। रेस्त्रां का ये आइडिया सोशल मीडिया पर हिट हो रहा है। इस रैसिपी के फोटो पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा है कि यह सिर्फ भारत में ही हो सकता है तो दूसरे ने लिखा है- मेरा भारत महान। एक अन्य ने लिख...