Posts

Showing posts with the label 2020 at 06:09PM

भारतीय मूल की नर्स को सिंगापुर में मिला राष्ट्रपति सम्मान, कोरोना के दौरान फ्रंटलाइन वॉरियर के तौर पर बचाई कई जानें

Image
सिंगापुर में कोरोना महामारी के दौरान फ्रंटलाइन वॉरियरके तौर पर काम करने वाली भारतीय मूल की नर्स को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस महिला का नाम कला नारायणसामी है। यह उन पांच नर्सों में शामिल हैं जिन्हें ये पुरस्कार मिला है। इन सभी को सिंगापुरके राष्ट्रपति हलीम याकूब द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र, एक ट्रॉफी और लगभग 5 करोड़ 38 लाख की राशि दी गई है। नारायण सामी वुडलैंड्स हेल्थ कैंपस में नर्सिंग की उप निदेशक हैं। उन्हें कोरोना काल में इंफेक्शन कंट्रोल प्रैक्टिस का उपयोग करने के लिए सम्मानित किया गया है। इसे कला ने 2003 में फैले सेवर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम के समय सीखा था। फिलहाल कला वुडलैंड हेल्थ कैंपस की प्लानिंगमें शामिल हैं। इसकी शुरुआत 2022 में होने की संभावना है। कला राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि मैं अगली पीढ़ी की नर्सों कोतैयार करने में अपना जीवन बिताऊंगी। कला कहती है मैं नर्सों कोये सिखाऊंगी कि नर्सिंग आपको पुरस्कृत करने में कभी असफल नहीं होती है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति पुरस्कार उन नर्सों को सम्मान देता है जिन्होंने लगातार उत्कृ...