Posts

Showing posts with the label 2020 at 03:41PM

महामारी ने महिलाओं के लघु उद्योगों को बुरी तरह प्रभावित किया, 43% इंटरप्राइजेस को हर महीने 10,000 से भी कम का फायदा हुआ

Image
भारत में कोरोना काल ने महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे लघु उद्योगों को बुरी तरह प्रभावित किया है। इससे सामाजिक और आर्थिक अंतर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इस सर्वे के अनुसार, महिलाओं के लिए सरकार, बैंक और अन्य फायनेंशियल इंस्टीट्यूशंस को जेंडर सेंसिटिव पॉलिसी लागू करना चाहिए ताकि वे इस स्थित से उबर सकें। यह सर्वे ग्लोबल अलायंस फॉर मास इंटरप्रेन्योरशिप और क्रेया यूनिवर्सिटी की लीड संस्था (नॉन प्रॉफिट रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन) के सहयोग से हुआ। इस सर्वे की शुरुआत मई 2020 में हुई जो जनवरी 2021 तक जारी रहेगा। इस संस्था ने जुलाई से अगस्त के बीच में 1,800 उद्योगों के डाटा का अध्ययन किया। सर्वे में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान को शामिल किया गया। इस सर्वे के अनुसार कोरोना काल महिलाओं द्वारा संचालित किये जाने वाले लघु उद्योगों और छोटी कंपनियों को अधिक नुकसान हुआ है क्योंकि पुरुषों द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट के बजाय महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद बहुत कम मार्जिन के साथ बाजार में बिकते हैं। महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे 43% इंटरप्राइजेस को हर महीने 10,000 ...

केट रूबिंस ने अंतरिक्ष में पहली बार डीएनए सीक्वेंसिंग की, अगले महीने लॉन्च होने वाले मिशन के अंतर्गत कोल्ड एटम लैब में करेंगी कार्डियो वेस्कुलर एक्सपेरिमेंट

Image
नासा की एस्ट्रोनॉट कैथलीन रूबिंस को केट रूबिंस के नाम से जाना जाता है। केट को 2009 में नासा ने चुना था। रूबिंस ने अपने अभियान 48/49 पर पहला स्पेस फ्लाइट पूरा किया। साथ ही पहली बार अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक डीएनए सिक्वेंसिंग करने का कारनामा कर दिखाया। स्पेस में किसी लिविंग ऑर्गेनिज्म के डीएनए से जुड़ा यह काम अंतरिक्ष में इस दिशा में आगे किए जाने वाले कार्यों को प्रशस्त करता है। केट ने मॉलिक्यूलर बायोलॉजी में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री ली। उसने कैंसर बायोलॉजी में पीएचडी की डिग्री स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी मेडिकल स्कूल बायोकेमेस्ट्री डिपार्टमेंट और माइक्रो बायोलॉजी एंड इम्यूनोलॉजी विभाग से हासिल की। फिलहाल वे स्पेस स्टेशन में फ्लाइट इंजीनियर के तौर पर ट्रेनिंग ले रही हैं ताकि 14 अक्टूबर 2020 में कजाकिस्तान में सोयूस एमएस-17 स्पेसक्राफ्ट का हिस्सा बन सकें। वे 22 अक्टूबर को इस क्रू के धरती पर आने से पहले नासा के स्टेशन कमांडर क्रिस कैसिडी और कोस्मोनॉट्स आनाटोली ईवानिशिन को जॉइन करेंगी। केट अगले माह होने वाले अंतराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के मिशन में स्पेस स्टेशन...

बिना पैर के पैदा हुई 8 साल की अमेरिकी बच्ची बनी जिमनास्ट, 18 महीने की उम्र से शुरू हुई थी ट्रेनिंग ताकि शरीर मजबूत हो सके

Image
यह हैं 8 साल की पेज कैलेडाइन, जो जन्म से ही बिना पैरों के पैदा हुई हैं। अमेरिका की रहने वाली पेज एक जिम्नास्ट हैं। पेज के पिता के मुताबिक, शरीर के ऊपरी हिस्से को मजबूती देने के लिए बेटी को 18 महीने की उम्र से ही जिम्नास्टिक की ट्रेनिंग देनी शुरू की गई थी। पेज को तैराकी करना काफी पसंद है। वह एक निशानेबाज बनना चाहती हैं लेकिन पिता का कहना है कि बेटी जिम्नास्टिक्स में काफी अच्छा कर रही है, इसलिए हम चाहते हैं वह इसी फील्ड में आगे बढ़े। पेज का हाल ही में यह वीडियो वायरल हुआ है जिसमें ये जिम्नास्टिक्स करती नजर आ रही हैं। आर्नोंल्ड स्पोर्ट्स फेस्टिवल में हिस्सा लेती हैं पेज अमेरिका के ओहिया में रहती हैं। वह कहती हैं, मेरे पेरेंट्स चाहते थे मेरी कमजोरी की मेरी सबसे बड़ी ताकत बने इसलिए जिम्नास्टिक्स की ट्रेनिंग दिलवाई और शरीर मजबूत बनाया। पेज तीसरी कक्षा की छात्रा हैं और वह जिम्नास्टिक्स के लिए आयोजित होने वाले आर्नोंल्ड स्पोर्ट्स फेस्टिवल में हिस्सा लेती हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Paige Calendine; Everything You Need To Know About 8-Year-Old Gymnast...