Posts

Showing posts with the label 2020 at 12:12PM

केरल की डॉ. के एस त्रिसा ने 12 पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स किए, भारत में इतने पीजी कोर्स करने वाली पहली महिला बनीं

Image
पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा कोर्स करके भी आप किस तरह वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं, ये बात डॉ. के एस त्रिसा की पढ़ाई के प्रति लगन देखकर पता चलती है। यूनिवर्सल रिकॉर्ड फोरम ने त्रिसा को 12 पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स एक साथ करने वाली भारत की पहली महिला घोषित किया है। उन्हें ये पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट अलग-अलग यूनिवर्सिटी से विभिन्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स करने के लिए मिले। उन्होंने इन कोर्सेस के लिए इंग्लिश लिटरेचर, संस्कृत लिटरेचर, संगीत के तीनों रूपों, भरतनाट्यम, योगा, सोशियोलॉजी और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन जैसे विषय चुनें। वे पिछले तीन दशकों से कालिकट गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में टीचर रहीं। उसके बाद बाबूराज मेमोरियल म्युजिकल एकेडमी में प्रिंसिपल के पद पर नियुक्त हुईं। उन्होंने अब तक एक नॉवेल और एक कविता पर आधारित किताब भी लिखी है। फिलहाल वे अपने दूसरे नॉवेल को लिखने में व्यस्त हैं। त्रिसा के म्युजिक और डांस पर आधारित पेपर भी पब्लिश हुए हैं। उन्होंने केरल की कलामंडलम डीम्ड यूनिवर्सिटी से म्यूजिक में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। उनके तीन बच्चे हैं। वे अपने पति...

लोगों के बीच ट्रेंडिंग हुआ कोरोना वायरस टैटू, महामारी से बचाव का लोग मान रहे इसे कारगर तरीका

Image
कोरोना काल में इस महामारी से बचने के लिए लोगों ने क्या नहीं किया। किसी ने घर में मंदिर बनाकर कोरोना देवी की पूजा की तो किसी ने कोरोना बाबा को मनाने का हर प्रयास कर डाला। फिलहाल कोरोना से बचाव का जो ट्रेंड चल रहा है उसमें अंतर्गत लोग कोरोना से जुड़े तरह-तरह के टैटू अपने शरीर पर बनवा रहे हैं। उनका मानना है कि ये टैटू कोविड -19 से बचाने में उनकी मदद करेंगे। फाेटो : साभार - metro.co.uk स्पेन के एंड्रेस वेगा पिछले 21 सालों से अपने कस्टमर के लिए टैटू बना रहे हैं। वे कहते हैं इन दिनों उनके पास ऐसे कई कस्टरमर आ रहे हैं जो कोविड - 19 के दौरान संघर्ष कर रहे प्रोफेशनल्स के टैटू बनावाना पसंद कर रहे हैं। एंड्रे ने अपने एक टैटू में मास्क पहने फीमेल नर्स का फेस बनाया। उन्होंने इस मास्क को बहुत खूबसूरती के साथ अपने कस्टमर के बाजू पर बनाया। नर्स के फोटो के नीचे की ओर सुंदर फूलों से बनी डिजाइन भी देखी जा सकती है। 32 वर्षीय सिडनी निवासी टैटू आर्टिस्ट लांस ओरियन विल्ब्रो ने हाल ही में अपने क्लाइंट के लिए लॉकडाउन के दौरान घर में रहकर लोगों द्वारा किए गए संघर्ष को बताने के लिए एक परमानेंट टैटू बनाया...

हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती, ये सिखाया उसने जो बिना पैरों के कार ड्राइव कर बनी इंस्पिरेशन

Image
अपनी कमियों को छिपाकर अवसर कैसे तलाशे जाते हैं, ये अगर सीखना है तो केरल के इडुकी मेंरहने वाली जिलोमोल मैरियट थॉमस को देखकर सीखाजा सकता है। 28 वर्षीय जिलोमोल के बचपन से ही दोनों हाथ नहीं थे। इस शारीरिक विकलांगता के बाद भी वे एशिया की पहली ऐसी महिला हैं जिन्हें हाथ न होने के बाद भी ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त है। सोशल मीडिया पर उनकी ऐसी कई तस्वीरें वायरल है जिन्हें देखकर उनके साहस को सलाम करने का मन करता है। वे अपने पैरों से ड्राइविंग करती देखी जा सकती हैं। अपनी मेहनत और साहस के बल पर उन तमाम शारीरिक विकलांग महिलाओं के लिए आदर्श स्थापित करने वाली यह महिलाकार को स्टार्ट करने के लिए घुटने और पैरों का इस्तेमाल करती हैं। वे पूरे आत्मविश्वास के साथ सड़क पर कार के ब्रेक को नियंत्रित करते हुए देखी जा सकती हैं। पिछले दिनों उनके वायरल वीडियो आनंद महिंद्रा ने देखे। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर जिलोमोल के साहस की तारीफ भी की। इच्छाशक्ति और मेहनत के बल पर जीवन में कैसे कामयाबी मिलती है, ये अगर आप जानना चाहते हैं तो जिलोमोल को देखकर सीख सकते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hind...