Posts

Showing posts with the label 1733 January 04

सिंधु बॉर्डर पर किसान रोज बना रहे 5 क्विंटल हरी जलेबियां, फसल और सुख-समृद्धि का प्रतीक होने की वजह से जलेबियों के लिए चुना ये रंग

Image
कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान कभी पिज्जा स्टॉल लगाकर तो कभी हरी जलेबियां बनाकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनका मानना है कि हरे रंग की जलेबियों का संबंध उनकी फसल और सुख-समृद्धि से है। पंजाब के मोहाली में रहने वाले किसानों का एक ग्रुप सिंधु बॉर्डर पर ये जलेबिया सर्व कर रहा है। एक किसान जसवीर चंद ने बताया - ''हम यहां पिछले कुछ दिनों से हरे रंग की जलेबी सर्व कर रहे हैं। एक दिन में लगभग 5 क्विंटल जलेबी सर्व की जाती है''। जसवीर के भाई बलदेव सिंह के अनुसार, ''इन जलेबी का हरा रंग ग्रीन रिवोल्यूशन का संदेश भी देता है। साथ ही यह रंग शांति का प्रतीक है। वैसे भी हम इतने दिनों से शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जब तक सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करती, हम शांति के साथ अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे''। सिंधु बॉर्डर पर जलेबियों को खाने वाले लोग लंबी लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। किसानों का कहना है कि उनकी हरी जलेबियां खाने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Farmers on the Indus border are making ...

डॉ. कृति भारती ने अभावों में बिताया बचपन, हर हाल में पढ़ाई पूरी की, अब तक 1400 से ज्यादा बाल विवाह रूकवाकर बच्चियों का बचपन बचा रहीं

Image
डॉ. कृति भारती और उनके एनजीओ सारथी ट्रस्ट के लिए ये क्रिसमस बहुत खास था। जोधपुर में कृति ने एक बालिका वधु के लिए गिफ्ट की व्यवस्था की। इसका नाम नींबू था। नींबू का 18 साल पहले उस वक्त बाल विवाह हुआ था जब वो महज दो साल की थी। नींबू जोधपुर के बाप तहसील में रहती हैं। उसका विवाह बिकानेर में हुआ था। उम्र बढ़ने के साथ वह विवाह के बंधन से मुक्त होना चाहती थी। तब उसने कृति की मदद ली और जोधपुर के फैमिली कोर्ट में केस फाइल किया और वो ये केस जीत गई। नींबू ने बताया - ''बाल विवाह ने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया था। लेकिन कृति दीदी की मदद से मुझे नई जिंदगी मिली। अब मैं पढ़-लिखकर पुलिस ऑफिसर बनना चाहती हूं''। सिर्फ नींबू ही नहीं बल्कि ऐसी कई बाल वधु आज भी राजस्थान जैसे इलाकों में जिंदगी भर परेशान रहते हुए अपना जीवन गुजार देती हैं। ऐसी ही लड़कियों का बचपन बचाने का प्रयास कृति भारती कर रही हैं। कृति ने 2012 में देश का पहला बाल विवाह निरस्त करवाया था। वे अब तक कानूनन 40 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त करवा चुकी हैं। उन्होंने 1400 से अधिक बाल विवाह रूकवाए हैं। उनके इस प्रयास के लिए कृति का नाम लिम्...

डेटिंग एप्स के जरिये मिलने वाले कपल्स का रिश्ता लंबे समय तक चलता है, वे अपनी प्रोफाइल अपडेट रखने में भी आगे

Image
आमतौर पर डेटिंग एप्स को जीवनसाथी पाने का आसान जरिया माना जाता है। लेकिन स्टडी से ये भी पता चलता है कि इन एप्स से मिलने वाला साथी सारी उम्र आपका साथ भी निभाते हैं। कपल्स पर किए गए सर्वे से ये साबित होता है कि जो कपल्स ऑनलाइन मिलते हैं, वे अन्य माध्यम से होने वाले रिश्तों के बजाय हमेशा साथ निभाते हैं। इस सर्वे के लिए स्विटजरलैंड के 3,235 कपल्स पर अध्ययन किया गया। इसमें 18 साल से अधिक उम्र के वो कपल्स शामिल थे जो डेटिंग एप्स के माध्यम से एक दूसरे से मिले थे। इसमें ये पाया गया कि टिंडर या बम्बल जैसे डेटिंग एप पर मिले कपल बच्चों की चाहत रखते हैं। वे एक दूसरे से अन्य कपल्स की तरह सामाजिक तौर पर भी संतुष्ट हैं। जिनेवा यूनिवर्सिटी की डॉ. जिना के अनुसार, जब आप डेटिंग एप्प के माध्यम से एक दूसरे से मिलते हैं तो अपनी ओर से रिश्ता निभाने की पूरी कोशिश करते हैं। उनकी प्रोफाइल भी परफेक्ट होती है। टिंडर के वाइस प्रेसिडेंट रोजेट पांबाकियन ने बताया कि अपने एप की ब्रांडिंग और बातचीत के दौरान वे एसे टिप्स एंड ट्रिक्स बताते हैं जिससे प्रोफाइल को जल्दी सिलेक्ट कर लिया जाए। Download Dainik Bhaskar App...

ब्रिटेन में टैम्पोन टैक्स खत्म होने से महिलाओं को मिली राहत, अब पीरियड्स प्रोडक्ट्स कम दामों में मिलेंगे

Image
ब्रिटेन ने मासिक धर्म उत्पादों पर लगने वाला टैम्पोन टैक्स जनवरी 2021 से खत्म कर दिया है। इस कदम से महिलाओं को मासिक धर्म से संबंधित उत्पाद कम दरों में मिलेंगे। अब तक ब्रिटेन में इन उत्पादों पर 5 फीसदी वैट लगाया जाता था जिसे टैम्पोन टैक्स का नाम दिया गया था। ब्रिटेन सरकार ने एक बयान में कहा कि संक्रमण काम के समाप्त होने तक यह कदम उठाया जा रहा है। ब्रिटेन की ट्रेजरी ने अनुमान लगाया है कि इस कदम से एक औसत महिला को उनके जीवनकाल में लगभग 3 लाख की बचत होगी। महिला अधिकारों के लिए काम करने वाली एक सोसायटी की सीईओ फेलिसिया विलो ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए हमने एक लंबा रास्ता तय किया है। आखिरकार सैनिटरी प्रोडक्ट को लग्जरी आइटम्स से बाहर कर दिया गया। कनाडा, भारत, ऑस्ट्रेलिया, केन्या और कुछ अमेरिकी राज्यों में सैनिटरी उत्पादों पर टैक्स नहीं लगाया जाता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Women get relief from the abolition of tampon tax in Britain, now menstrual related products will be available at lower prices from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3...

नारियल टिकिया की इंस्टेंट रेसिपी, इसे शाम के नाश्ते में चाय के साथ भी सर्व कर सकते हैं

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Instant recipe of coconut tikia, can also be served with tea for evening snacks from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rQ1EGz https://ift.tt/3hFQUpE