घर के लिए महंगे जिम इक्विपमेंट्स मिल रहे रेंट पर, फैमिली-कपल पैकेज दे रहे पर्सनल ट्रेनर
खुद को फिट रखने और इम्युनिटी सिस्टम की मजबूती के लिए लोग एक्सरसाइज को लेकर काफीएलर्ट हैं। तीन महीने से जिम और फिटनेस सेंटर बंद हैंलेकिन शहर के फिटनेस फ्रीक्स ने एक्सरसाइज नहीं छोड़ी। सेफ एन्वॉयर्नमेंट में खुद को फिटनेस का फुल डोज देने के लिए अब लोग अपने घरों में ही मिनी जिम तैयार कर रहे हैं। खास बात यह है कि घर के टैरेस, बालकनी एरिया और गेस्ट रूम में तैयार हो रहे यह जिम अब रेंटेड इक्विपमेंट्स के साथ भी बनाए जा रहे हैं। जिसमें किराए पर मिले जिम इक्विपमेंट्स के साथ फिटनेस ट्रेनर घर आकर पूरी फैमिली को एक्सरसाइज कराते हैं। अफोर्डेबल जिम की डिमांड जिम इक्विपमेंट्स डीलर जितेंद्र भटनागर और पंकज द्विवेदी ने बताया कि अनलॉक-1 में लोगों ने स्ट्रेंथ बूस्टर एक्सरसाइज इक्विपमेंट्स और होम जिम में मल्टीफंक्शनल मशीनें ज्यादा खरीदी हैं। इनसे वर्क बेंच, चेस्ट प्रेस, लाइन बेंच प्रेस, शोल्डर प्रेस, स्टैंडिंग, ट्राइसेप्ससभी हो जाते हैं। पूरी फैमिली का फिटनेस पैकेज फिटनेस एक्सपर्ट विशाल वर्मा ने बताया किलोगों की जरूरत के हिसाब से वे उनको फिटनेस इक्विपमेंट्स और ट्रेनर घर पर भेेजने की फैसिलिटी दे रहे हैं। ...