Posts

Showing posts with the label 2020 at 12:30PM

भारत की पहली कॉर्डियोलॉजिस्ट थीं डॉ. एस पद्मावती, 103 साल की उम्र में कोविड-19 की वजह से हुआ निधन

Image
डॉ. एस पद्मावती 103 साल की उम्र में कोविड-19 के चलते इस दुनिया में नहीं रहीं। नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट ने 30 अगस्त को यह जानकारी दी। उनका पिछले 11 दिनों से नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट में इलाज चल रहा था। 30 अगस्त को ही पंजाबी बाग स्थित कोविड-19 शवदाह गृह में उनकी अंत्येष्टि की गई। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक, बेहद कम संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए मौजूद रहे। उनका जन्‍म म्‍यांमार में हुआ था। उन्होंने रंगून मेडिकल कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद कार्डियोलॉजी में अपने करिअर की शुरुआत की। डॉ पद्मावती को भारत में पहली कार्डियक केयर यूनिट की स्थापना का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने 1981 में नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट की स्थापना की थी। पद्मावती को कोविड-19 के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और बुखार भी था। निमोनिया का असर उनके दोनों लंग्स पर हुआ जिसकी वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। कार्डियक अरेस्ट की वजह से वे चल बसीं। पद्मावती के मेडिकल के क्षेत्र में सराहनीय योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने 1967 में उन्हें पद्म भूषण स...

आशा कार्यकर्ता राजीवी ने गर्भवती महिला को आधी रात में खुद ऑटो चलाकर 20 किलोमीटर दूर स्थित अस्पताल पहुंचाया, वैंकेया नायडू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर की तारीफ

Image
कर्नाटक के उडुपी जिले की आर्शा वर्कर राजीवी ने एक गर्भवती महिला को आधी रात को अपने ऑटो रिक्शा में करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित सरकारी अस्पताल में सुरक्षित पहुंचाया। अगले ही दिन उस गर्भवती महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। उडुपी के पर्णनकिला गांव में राजीवी को आधी रात को गांव के लोगों ने फोन कर बताया कि गर्भवती महिला की तबियत ठीक नहीं है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की जरूरत है। मामले की गंभीरता को समझते हुए राजीवी खुद ऑटो चालक महिला के घर पहुंचीं और वहां से उसे ऑटो में अस्पताल ले गई। राजीवी के पास खुद का ऑटो है जिसका इस्तेमाल वह आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए करती हैं। बीस साल पहले राजीवी ने अपने पति से ऑटो चलाना सीखा था। पांच साल पहले उनके पति को ब्रेन हेमरेज हुआ और वे इस दुनिया से चले गए। उनके इस काम की सराहना खुद उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने भी ट्वीट कर की है। राजीवी पर्णनकिला ग्राम पंचायत की स्वच्छ भारत मिशन की राजदूत भी हैं। वे कहती हैं मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। लेकिन फिर भी मैं दूसरो की मदद करने का प्रयास करती हूं। मेरे बेटे ने इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से पढ़ाई...

70 वर्षीय लीलावती दूबे की कहानी बरखा दत्त ने यू ट्यूब के जरिये दर्शकों तक पहुंचाई, जब बेटे ने मारकर घर से निकाला तो दिल्ली के किरण वर्मा ने दी घर में जगह

Image
जब से कोरोना काल की शुरुआत हुई है तब से आज तक ऐसी कई खबरें सुनने को मिली है, जिसमें कोरोना की वजह से लोग बेघर हो गए, नौकरी छूट गई या काम नहीं मिल रहा है। आपको दुखी करने वाली इन खबरों के बीच एक सुखद खबर यह भी है कि 70 साल की महिला को जब अपनों ने घर से निकाला तो गैरों ने उन्हें अपना लिया। 70 साल की लीलावती केदारनाथ दूबे की कहानी वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त ने पिछले दिनों अपने यू ट्यूब वेंचर मोजो के जरिये दर्शकों तक पहुंचाई। लीलावती को उनके बेटे ने मारकर घर से निकाल दिया।उनके बच्चे उन्हें पागल कहते हैं। वे मुंबई के रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहीं थीं। दिल्ली में उनका दूसरा लड़का रहता है। हालांकि वे ये भी जानती थीं कि वो लड़का भी उन्हें अपने घर में जगह नहीं देगा। अब मैं क्या करूं लीलावती के पास पैसे भी नहीं थे। वह मन ही मन बात करते हुए यहीं कह रही थीं कि अब मैं क्या करूं? तभी दिल्ली के एक सोशल आंत्रप्रेन्योर किरण वर्मा ने उन्हें अपनाया। वे कहते हैं लीलावती के रूप में एक बार फिर मुझे अपनी दादी मिल गई हैं। कोरोना टेस्ट भी करवाई है किरण वर्मा कहते हैं अपने घर लाने ...

सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर सुदाम शैलार से जानें क्रॉलिंग, ग्रेपलिंग और डक वॉकिंग जैसे महिलाओं की पसंद बनने वाले नए वर्कआउट के बारे में जो लॉकडाउन में डेली एक्सरसाइज का हिस्सा बने

Image
महिलाओं को पसंद आने वाले वर्कआउट का रूप बदल रहा है। स्क्वाट, लंजेस, बैंड एक्सरसाइज , ट्विस्ट, पुश अप्स और पुल अप्स पर आधारित कुछ नए वर्कआउट का ट्रेंड लॉकडाउन के दौरान और इसके बाद भी जारी है। इनसे न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक सक्रियता भी बढ़ती है। वर्कआउट के नए तरीकों और वेरिएशन के बारे में बता रहे हैं सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर सुदाम शैलार। कम समय में पूरा फायदा फिट रहने के लिए नए-नए वर्कआउट को पसंद करने वाली महिलाओं के बीच जो एक्सरसाइज पॉपुलर हैं, उनमें क्रॉलिंग, ग्रेपिलंग और डक वॉकिंग शामिल हैं। दरअसल क्रॉलिंग एक ऐसा वर्कआउट है जो जंपिंग, रनिंग, क्लाइंबिंग और हैंगिंग की तरह ही पसंद किया जाता है। इसी तरह ग्रेपलिंग और डक वॉकिंग के लिए आपको ज्यादा समय निकालने की जरूरत नहीं पड़ती।दिन में अगर आपके पास 10 मिनिट का भी समय है तो इस वर्कआउट को करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सेल्फ डिफेंस के लिए फायदेमंद क्रॉलिंग से लेकर डक वॉकिंग और लियोपार्ड क्रॉलिंग तक इन एक्सरसाइज को करने से शरीर के हर हिस्से को फायदा होता है। जो महिलाएं नियमित रूप से इन वर्कआउट को करती हैं, उनकी मसल्स मजबूत होती हैं...