Posts

Showing posts with the label 1733 September 21

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने लॉन्च की बांस से बनी कुकीज, उनका दावा है कि इससे इम्यूनिटी बढ़ती है, यह डायबिटीज और कैंसर पेशेंट के लिए फायदेमंद हैं

Image
त्रिपुरा में पहली बार बैंबू कुकीज को लॉन्च किया गया है। ये कुकीज बांस के पेड़ की शाखाओं को दरदरा करके और प्रोसेसिंग के बाद बनाई जाती हैं। इससे पहले बांस से बनी कुकीज की मांग पूर्वोत्तर भारत, नेपाल, थाईलैंड, म्यांमार, बंग्लादेश, जापान, चीन और ताइवान जैसे कई देशों में भी है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार ने 18 सितंबर को ये कुकीज लॉन्च कीं। उन्होंने यह भी कहा कि ''बांस से बनी कुकीज में कैलोरी की मात्रा कम होती है। यह डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में भी मदद करती हैं''। इन कुकीज को बनाने के लिए बांस की शाखाओं में आटा और बटर मिलाया जाता है। बांस की शाखाओं में प्रोटीन, विटामिंस, फॉस्फोरस, कॉपर, जिंक, मैग्नीशियम और कैल्शियम की अधिक मात्रा होती है। इसमें एंटीबायोटिक, एंटीवायरस और एंटी कैंसर गुण भी होते हैं। यह इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करती हैं। बिस्किट बनाने के लिए बांस की जिस वैरायटी का इस्तेमाल किया जाता है, उसे 'मूली' और 'तेराई' बैंबू करते हैं जो त्रिपुरा में आसानी से मिल जाते हैं। इन कुकीज के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए...

7 महीने की प्रेग्नेंसी में भी डॉ. प्रतीक्षा वाल्देकर करती रहीं दूसरों की सेवा, फर्ज की खातिर जान गंवाकर कोरोना वॉरियर बनी यह महिला

Image
कोरोना काल में आपको दुखी करने वाली जो घटनाएं सामने आई है, उन्हीं में से एक डॉ. प्रतीक्षा की मौत भी है । 32 वर्ष की डॉ. प्रतीक्षा वाल्देकर (MBBS,MD) सात महीने की प्रेग्नेंसी के दौरान अमरावती के इरविन हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रहीं थीं। वे इस हॉस्पिटल के पैथोलॉजी विभाग मे कार्यरत थीं। पिछले दिनों प्रतीक्षा अस्पताल में मरीजों की सेवा करते हुए कोरोना संक्रमित हुईं। उनका शुरुआती उपचार इस अस्पताल में किया गया और हालत बिगड़ने पर उन्हें नागपुर शिफ्ट किया गया। पिछले 10 दिनों से उनकी हालत नाजुक थी जिसके चलते उन्हें ऑक्सीजन भी लगाना पड़ा। उपचार के दौरान पांच दिन पहले प्रतीक्षा के बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई। 20 तारीख की रात को प्रतीक्षा भी इस दुनिया में नहीं रहीं। प्रतीक्षा ने नागपुर से ही अपनी पढ़ाई पूरी की थी। प्रतीक्षा की मौत से हेल्थ डिपार्टमेंट में हंगामा मच गया। एक ट्विटर यूजर ने जब प्रतीक्षा की मौत से जुड़ी खबर अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये शेयर की तो लोगों ने उसकी मौत के लिए अमरावती के उस अस्पताल को जिम्मेदार ठहराया जहां वे सात महीने की प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम कर रहीं थीं। Downl...

फैशन आइकॉन करीना का हर स्टाइल है सबसे खास, एथनिक हो या वेस्टर्न वियर अपने यूनिक ड्रेसिंग सेंस से महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन है ये दीवा

Image
करीना कपूर ने फैशन के नए गोल सेट करने में हमेशा खास भूमिका अदा की है। वह चाहे एथनिक वियर पहनें या वेस्टर्न ड्रेसेस, उनका हर अंदाज सबसे अलग होता है। यहां तक कि उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी मेटरनिटी वियर से खूब तारीफ पाई थी। आज उनके बर्थडे पर जानिए इस फैशनेबल दीवा के ड्रेसिंग सेंस को बयां करतीं फोटोज। उनका ये लुक किसी रेड कार्पेट लुक से कम नहीं है। इस तरह की ड्रेस बिना ऐसेसरीज के पहनने पर भी काफी अच्छी लगती हैं। करीना की तरह आप सिंपल ब्रेड बनाकर भी अपने लुक को बढ़ा सकती हैं। डार्क कलर इस ड्रेस में करीना की खूबसूरती देखने के लायक है। बिना मेकअप के भी वो बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। व्हाइट कॉटन के कुर्ते के साथ व्हाइट सलवार का कॉम्बिनेशन करीना को रॉयल लुक दे रहा है। आप भी करीना की तरह सफेद कुर्ते को दूसरे कलर के बॉटम के साथ मिक्स एंड मैच करके पहन सकती हैं। इसके साथ कोल्हापुरी जूतियां और लॉन्ग ईयरिंग्स उनके एथनिक वियर को कंप्लीट कर रहे हैं। करीना ने पोनिटेल जैसी सिंपल हेयर स्टाइल इस लुक के लिए चुनी है जो हर मौसम में अच्छी लगती है। करीना ने डेनिम जैकेट के साथ रग्ड जींस प...

65 साल से अधिक उम्र की हर पांच में से एक महिला को अल्जाइमर, रिसर्च का दावा है इसके लिए 3 तरह के जींस जिम्मेदार होते हैं

Image
अमेरिका की दो तिहाई महिलाओं को अल्जाइमर है। कई रिसर्च ने ये दावा किया था कि महिलाओं में इस बीमारी के बढ़ने की वजह उनका लंबी उम्र तक जीवित रहना है। लेकिन हाल ही में की गई रिसर्च इससे जुड़े अन्य पहलुओं की ओर ध्यान आकर्षित करती है। एक स्टडी के अनुसार 65 साल से अधिक उम्र वाली हर पांच में से एक महिला को अल्जाइमर है। अल्जाइमर की वजह से ऐसी कई महिलाएं हैं जो एक ही वाक्य के दौरान कहे जाने वाले कई शब्द भूलने लगती हैं। लेकिन इस बीमारी का असर पुरुषों के बजाय महिलाओं को क्यों होता है? एक स्टडी में पाया गया कि बढ़ती उम्र में मेनोपॉज इसकी वजह हो सकती है जिससे महिलाओं के शरीर से एस्ट्रोजन लेवल कम होने लगता है। यह जानने के लिए वैज्ञानिकों ने महिलाओं और पुरुषों के दिमाग की स्कैनिंग की और यह पता लगाया कि अल्जाइमर का एस्ट्रोजन लेवल से कोई कनेक्शन नहीं होता है। वैज्ञानिकों ने महिलाओं और पुरुषों के दिमाग की स्कैनिंग की और यह पता लगाया कि अल्जाइमर का एस्ट्रोजन लेवल से कोई कनेक्शन नहीं होता है। एक अन्य रिसर्च ने ये दावा किया कि महिलाओं का बैली फैट बढ़ने की वजह से उन्हें पुरुषों की अपेक्षा अल्जाइमर का खतरा...