Posts

Showing posts with the label 2020 at 07:39PM

दिल्ली की विभा तोमर ने पुराने टायरों से डॉग्स के लिए बिस्तर बनाया, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट देखकर आया उन्हें मदद का नेक ख्याल

Image
इस वक्त सारा देश ठंड की चपेट में हैं। दिल्ली की कपकपा देने वाली ठंडक से डॉग्स को बचाने के लिए एक वेटरनरी स्टूडेंट विभा तोमर ने स्ट्रीट डॉग्स के लिए टायर बेड बनाए हैं। उन्हें ये आइडिया सोशल मीडिया पर एक पोस्ट देखने के बाद आया। विभा ने बताया कि जब से ठंड का मौसम शुरू हुआ है, तब से वे डॉग्स की मदद के बारे में सोच रही थीं। इस बीच सोशल मीडिया पर उन्होंने एक व्यक्ति को अपने पेट के लिए टायर से खूबसूरत बिस्तर बनाते हुए देखा। वे कहती हैं - ''इस कपकपा देने वाली ठंडक के बीच डॉग्स की सुरक्षा के लिए ये बिस्तर एक अच्छा विकल्प है। जल्दी ही मैंने टायर इकट्‌ठा करना शुरू किया। टायरों से बना कोजी बेड डॉग्स को ठंड से बचाने में मदद कर रहा है। विभा अब तक 100 डॉग्स को टायर बेड उपलब्ध करा चुकी हैं। वह घूम-घूमकर सड़कों पर सो रहे डॉग्स को टायर बेड की सुविधा दे रही हैं। इससे पहले लॉकडाउन के दौरान भी विभा ने लगभग 300 स्ट्रीट डॉग्स को रोज खाना खिलाया था। विभा कहती है कि उन्हें बचपन से ही जानवरों से प्यार है और वह एक पशु चिकित्सक भी है, ऐसे में डॉग्स की मदद करना उनकी जिम्मेदारी है। Download Dainik B...

वियतनाम की आर्टिस्ट गुयेन ने मिनिएचर फूड से पाई दुनिया में शोहरत, देश के कल्चर को बढ़ावा देने के लिए किया इतना बारीक काम

Image
दुनिया का वियतनामी कुजीन की ओर बढ़ता रुझान देखकर यहां रहने वाली एक आर्टिस्ट गुयेन थाई हा मिनिएचर फूड आर्ट से लोगों की तारीफ पा रही हैं। वे कहती हैं ''मैं अपने काम को सबसे अच्छे तरीके से करना चाहती हूं। थाई हा के अनुसार अपने मिनिएचर फूड की मदद से मैं उन लोगों की मदद करना चाहती हूं जो वियतनामी कल्चर को जानना चाहते हैं''। वे छोटे-छोटे क्ले पॉट में अपने बनाए टाइनी फूड को रखती हैं। लाल मिर्च की चटनी को उन्होंने छोटे से क्ले बाउल में रखा है। इसी तरह नूडल्स भी खूबसूरत बाउल में रखे हैं। इस आर्टिस्ट की उम्र 28 साल है। वे आर्किटेक्चर ग्रेजुएट हैं। इन्होंने मिनिएचर फूड की क्राफ्टिंग का काम एक साल पहले से शुरू किया है। उन्हें इस बात की खुशी है कि लोग वियतनामी कुजीन को इतना पसंद करते हैं। हर वियतानी डिश की एक खासियत होती है। वे ट्विजर से ''बह मी'' सैंडविच के लिए स्कैलियॉन काट रही हैं। वे चाहती है उनके इस मॉडल के सहारे लोग इस कला को देख सकें। विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्वीट राइस डेजर्ट ''छे कॉम'' इनके मेनू में शामिल है। मेनिए...