Posts

Showing posts with the label 1733 August 23

फ्रिजर में रखे बटर को निकालने के लिए करें पिलर का इस्तेमाल, नींबू को कुछ सेकंड माइक्रोवेव में रखने से आसानी से निकलेगा रस

Image
किचन के कामों को आसान बनाने के लिए कुछ तरीके अपनाना जरूरी हैं। इस तरह आपका समय भी बचेगा और सारे काम जल्दी पूरे हो जाएंगे। कुछ कारगर जुगाड़ हम आपको बता रहे हैं, जो आपके कामों को फटाफट पूरा करने में मदद करेंगे। पत्तेदार सब्जि़यां आजकल सब्ज़ियां अधिकतर पतली नेट में आती हैं। इसका कारण रहता है कि उन्हें हवा लगती रहे। आपके पास भी यदि इस तरह की नेट है तो फेंकने के बजाय इसमें हरा धनिया, पत्ता गोभी, पालक, मेथी आदि डालकर धो सकते हैं। इससे उनकी गंदगी भी दूर हो जाएगी और धोने पर सिंक में जाने से भी बच जाएंगी। सील करें घर का राशन सभी इकट्ठा लाते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि डिब्बा भर जाने पर दाल, चावल आदि को पैकेट में ही रखना पड़ता है। इस कारण उनमें सीलन आने और कीड़े पड़ने की आशंका रहती है। उन्हें सील करने के लिए जिस हिस्से को बंद करना है उसे सिल्वर फॉइल के बीच में रखें। फिर फॉइल के ऊपर से गर्म प्रेस फेर दें। इससे पॉलीथिन पिघलने का डर भी नहीं रहेगा और सामान अच्छी तरह से सील भी हो जाएगा। अधिक रस निकालें नींबू का रस निकालने के लिए उसे 15-20 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रखें और फिर निचोड़ें। इससे र...

अखरोट को भिगोकर खाएं या सलाद में डालकर, इसे खाने से दिमाग की ताकत बढ़ती है, यह वजन कम करने में मदद करता है

Image
अखरोट खाने से दिमाग़ तेज़ होता है, ये तो हम सभी ने सुना है। पर इसका सेवन करने के और भी कई फ़ायदे हैं, जिन्हें हम कम ही जानते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि अखरोट वज़न घटाने और दिल की बीमारियों से लड़ने में भी मददगार है। आइए जानें इसके अन्य फ़ायदों के बारे में। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अखरोट किसी भी अन्य सूखे फल की तुलना में एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। यह शरीर को ऑक्सिडेटिव की कमी से निबटने में सहायता करता है और कोलेस्ट्रॉल की वजह से होने वाले हृदय रोगों से लड़ने में भी मददगार साबित होता है। ओमेगा 3 का स्रोत अखरोट ओमेगा 3 का अच्छा स्रोत है और यह दिल की बीमारियों और टाइप 2 शुगर को कम करने में मदद करता है। इसका रोज़ सेवन उन पुरुषों और महिलाओं के लिए फ़ायदेमंद है जो नियमित रूप से शारीरिक और मानसिक कार्य करते हैं और बढ़ती उम्र में हैं। वज़न कम करे अखरोट कैलोरी से भरपूर होते हैं। एक मोटापा ग्रस्त व्यक्ति जो पांच दिनों या उससे अधिक समय के लिए अच्छी मात्रा में अखरोट खाता है उसकी भूख समय के साथ सीमित हो जाती है, और स्वास्थ्य भी सुधरता है। कैंसर का ख़तरा घटाता है अखरोट में पॉलीफेनोल्स नामक तत्व मौजूद...

शॉर्ट स्टोरी "अनाम प्रेरणा" में एक महिला बनी प्रेरणा, "मेंहदी की खुश्बू" में सासू मां ने किया बहू को प्रभावित और "नि:शब्द" ने बयां किए पत्नी के इमोशंस

Image
लघुकथा : अनाम प्रेरणा लेखक : संतोष उत्सुक उन दिनों मैं चंडीगढ़ में कार्यरत था। रिहाइशी सेक्टर 42 में लगे अर्जुन, बेल और जामुन जैसे अनेक स्वास्थ्यवर्धक वृक्षों ने पर्यावरण बहुत समृद्ध किया हुआ है। सुबह-शाम सैर करने के लिए सड़क के उस तरफ़ आम के पेड़ों से भरा पार्क तो फ़्लैट के पीछे खुला मैदान। दोनों जगह काफ़ी लोग सैर किया करते। हम पति-पत्नी सुबह आम के वृक्षों की सोहबत में सैर करते थे, जहां कितनी ही बार मोर मिल जाते थे। पत्नी मोर परिवार के साथ फोटो खिंचवाती थी। कई बार तो पांच मोर-मोरनियां दिख जाते थे और मोर का नृत्य भी। कभी-कभार बारिश हो जाती तो मौसम थोड़ी ठंडक के साथ ख़ुशगवार हो जाया करता। एक शनिवार रात की बात है, हमारे घर कुछ मेहमान आए हुए थे। खाना खाते और गप्पें लड़ाते हुए देर से सोना हुआ। सुबह अलार्म बजा तो उठने का मन न होते हुए भी उठ गया। देखा पत्नी अभी उठी नहीं है, जगाने की कोशिश की तो बोली, ‘आज बहुत थकी हुई हूं, आप घूम आएं।’ कुर्सी पर बैठे बाहर मैदान की ओर देखते हुए जूते पहनने लगा तो लगा कुछ देर में बारिश हो सकती है। सीढ़ियों से उतरकर दो फ्लोर नीचे पहुंचा तो बारिश शुरू हो चुकी थी और ...