रोज के खाने को दीजिए जरा सा ट्विस्ट, राजस्थानी गट्टा खिचड़ी या पालक की ग्रेवी के साथ बनाएं छोले और पालक के पराठे ट्राय करके देखें
छोले, गट्टे और पराठे तो हम बनाते ही हैं, अब ज़रा-सा ट्विस्ट देकर स्वाद में बदलाव लाते हैं। इस बार आप मसालेदार छोले बनाने के बजाय पालक की ग्रेवी में छोले बनाकर देखें। इसका डिफरेंट टेस्ट घर में सबको पसंद आएगा। इसी तरह चावल की खिचड़ी के बजाय गट्टे की राजस्थानी स्टाइल वाली खिचड़ी बनाएं या पालक के पराठे बनाकर घर में सबका दिल जीत लें। राजस्थानी गट्टा खिचड़ी }क्या चाहिए... गट्टे के लिए... बेसन- 1 कप, लाल मिर्च पाउडर- छोटा चम्मच, नमक- छोटा चम्मच या स्वादानुसार, हल्दी पाउडर- छोटा चम्मच, धनिया पाउडर- छोटा चम्मच, अजवायन - छोटा चम्मच, गरम मसाला- छोटा चम्मच, हींग- 1 चुटकी, तेल- 1 बड़ा चम्मच, दही- 2 बड़े चम्मच, पानी- आवश्यकतानुसार। खिचड़ी के लिए... बासमती चावल- 1 कप, आलू- 1 बारीक कटा, गोभी- कप बारीक कटी हुई, प्याज़- 1 कटा हुआ, मटर- कप, तेल- 4 बड़े चम्मच, जीरा- 1 छोटा चम्मच, तेजपत्ता- 2, हींग- 1 चुटकी, काली मिर्च- 3-4, लौंग- 2-3, लाल मिर्च- छोटा चम्मच, नमक- स्वादानुसार, हल्दी पाउडर- छोटा चम्मच, गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच, हरे धनिया और पुदीने की पत्तियां। }ऐसे बनाएं... चा वल को 20-25 मिनट के लिए भिगो द...