Posts

Showing posts with the label 1733 September 04

बारिश में खाएं कुछ चटपटा, पालक के पेस्ट में आटा मिलाकर बनाएं ग्रीन बाइट्स, चुकंदर में सब्जियां मिक्स करके बनाएं लाल टिक्की

Image
मौसम की कुछ अपनी ही दरकार होती है। ज़रा-सा भीगा, ठंडा मौसम हुआ नहीं कि मन चटपटे खाने को मचलने लगता है। इसी लिहाज़ से कुछ आसान, दिलचस्प और चटपटे व्यंजन हम लेकर आए हैं। इनमें सामग्रियां भी वही हैं जो आपकी रसोई में मौजूद हैं। तो आज़माकर ज़रूर देखिएगा। विधि : - एक बाउल में सभी सामग्रियां डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंध लें। पैन या कड़ाही में तेल गर्म करें। - आटे की एक-सी लोइयां बनाएं और रोटी जैसा बेलें। इन्हें अब चौकार आकार में छोटे-छोटे बाइट्स में काट लें और मध्यम आंच पर कड़क सुनहरा होने तक तल लें। - इसे किसी कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं और जब मन करे, खा सकते हैं। विधि : - आलू छील लें। इसमें पनीर, नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट, चिली फ्लेक्स मिलाकर आटा गूंध लें। - अलग कटोरी में मैदा और थोड़ा-सा पानी डालकर पतला घोल तैयार करें। अब आलू के मिश्रण की लोइयां बनाकर छोटे-छोटे रोल बनाएं। - इन्हें मैदे के घोल में डालें और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में चारों तरफ़ से अच्छी तरह से लपेट लें। इन्हें गर्म तेल में मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें। - स्वादिष्ट रोल्स चटनी, सॉस या ...

टीवी सीरियल 'सास भी कभी बहू थी' से चर्चा में रहीं जया भट्टाचार्य, अब ट्रांसजेंडर्स, सेक्स वर्कर्स और जरूरतमंदों के खाने की जिम्मेदारी उठाकर बनीं समाज सेविका

Image
जया भट्टाचार्य ने लॉकडाउन में ट्रांसजेंडर्स, सेक्स वर्कर्स और उन सब जरूरतमंदों के खाने का प्रबंध किया जो कोरोना महामारी की वजह से बेरोजगार हैं। वे अपने इस काम को सिर्फ लोगों तक पहुंचने का जरिया मानती हैं। वैसे भी जया का नाम हर घर में पहचाना जाता है। कभी टीवी एक्ट्रेस के तौर पर अपनी खास पहचान रखने वाली जया ने जिज्ञासा बाई, सुधा बुआ, सक्कू बाई और वसुंधरा पांडे के नाम से अलग-अलग धारावाहिकों में भूमिका निभाई है। जया ने कई टीवी सीरियल्स जैसे सास भी कभी बहू थी, गंगा, झांसी की रानी, थपकी प्यार की में अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है। लेकिन एक अदाकारा होने के साथ ही वे समाज सेविका के तौर पर भी अपनी खास पहचान रखती हैं। जया पिछले 20 सालों से एनिमल वेलफेयर की दिशा में काम कर रही हैं। ये काम उन्होंने उस वक्त भी जारी रखा जब लोग कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन में घरों मे बंद थे। वे कहती हैं लॉकडाउन होने पर मैंने पुलिस की परमिशन से एनिमल वेलफेयर के लिए काम किया। जब उनसे यह पूछा जाता है कि वे समाज सेवा से कैसे जुड़ी तो वे कहती हैं - ''लॉकडाउन के शुरुआती दौर में मैं उन महिलाओं के सम...

भाई-बहन ने साइकिल को आटा चक्की के साथ अटैच कर बना डाली 'साइकिल चक्की', सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को कहा जा रहा 'गजब का अविष्कार'

Image
इन दिनों आटा पीसने के लिए जिम साइकिल का उपयोग करने वाली महिला का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो की खूब तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को आईएएस ऑफिसर अवनीश शरण से शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो की तारीफ करते हुए लिखा- 'गजब का अविष्कार'। वीडियो में दिख रही महिला का नाम सीमा पांडे हैं जो झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपने घर में इंजीनियर भाई की मदद से इस मशीन का अविष्कार किया। इस वीडियो में एक महिला रूपांतरित की गई जिम साइकिल को चला रही है। इस साइकिल को आटा चक्की के साथ अटैच किया गया है। इससे महिला की एक्सरसाइज भी हो रही है और आटा भी पीस रहा है। लॉकडाउन में आप इस आटा चक्की की मदद से घर में ही आटा पीस सकते हैं। साथ ही वेट लॉस करने का यह तरीका लोगों को खूब पसंद आया। शरण ने अपने ट्विटर पर लिखा - 'काम और एक्सरसाइज दोनों एक साथ'। इस वीडियो में की गई कमेंटरी की भी शरण ने तारीफ की। इस वीडियो को अब तक 6 लाख व्यूज और 4,500 लाइक्स मिले हैं। कई ट्विटर यूजर ने इस चक्की पर अपने कमेंट करते हुए लिखा - ...

महामारी दे रही बाल विवाह को बढ़ावा, भूखमरी, बेरोजगारी और महंगाई की वजह से कम उम्र में बेटियों की शादी करने को मजबूर हुए मां-बाप

Image
कोरोनो वायरस महामारी के कारण गरीबी की मार झेल रहे हताश परिवारों द्वारा पूरे एशिया में हजारों लड़कियों को शादी के लिए मजबूर किया जा रहा है। अगर बाल विवाह की बात करें तो यह परंपरा न सिर्फ भारत बल्कि इंडोनेशिया, पाकिस्तान और वियतनाम आदि देशों में सदियों से जारी है। लेकिन कम उम्र में शादी के आंकड़े बेहतर शिक्षा और महिलाओं के स्वास्थ्य की दिशा में फैली जागरूकता की वजह से कम हुए हैं। एक एनजीओ 'गर्ल्स नॉट ब्राइड' की हेड शिप्रा झा के अनुसार, ''बाल विवाह को रोकने के लिए अब तक जो प्रयास किए गए हैं, वो कोरोना महामारी के चलते असफल होते नजर आ रहे हैं''। वैसे भी हमारे समाज में फैली लैंगिक असमानता की वजह से बाल विवाह को रोक पाना मुश्किल था। ऐसे में महामारी ने इसे बढ़ावा दिया। गरीबी, शिक्षा की कमी, महंगाई और बेराेजगारी ने अभिभावकों में असुरक्षा की भावना को बढ़ाया है। इसके चलते अभिभावक बाल विवाह की ओर एक रूख कर रहे हैं। यूनाइटेड नेशंस की रिपोर्ट के अनुसार ''पूरी दुनिया में हर साल लगभग 1 करोड़ 20 लाख लड़कियों की शादी 18 साल से कम उम्र में हो जाती है''। '1 स...