भाई-बहन ने साइकिल को आटा चक्की के साथ अटैच कर बना डाली 'साइकिल चक्की', सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को कहा जा रहा 'गजब का अविष्कार'

इन दिनों आटा पीसने के लिए जिम साइकिल का उपयोग करने वाली महिला का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो की खूब तारीफ हो रही है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को आईएएस ऑफिसर अवनीश शरण से शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो की तारीफ करते हुए लिखा- 'गजब का अविष्कार'।

वीडियो में दिख रही महिला का नाम सीमा पांडे हैं जो झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपने घर में इंजीनियर भाई की मदद से इस मशीन का अविष्कार किया। इस वीडियो में एक महिला रूपांतरित की गई जिम साइकिल को चला रही है।

इस साइकिल को आटा चक्की के साथ अटैच किया गया है। इससे महिला की एक्सरसाइज भी हो रही है और आटा भी पीस रहा है।

लॉकडाउन में आप इस आटा चक्की की मदद से घर में ही आटा पीस सकते हैं। साथ ही वेट लॉस करने का यह तरीका लोगों को खूब पसंद आया। शरण ने अपने ट्विटर पर लिखा - 'काम और एक्सरसाइज दोनों एक साथ'। इस वीडियो में की गई कमेंटरी की भी शरण ने तारीफ की।

इस वीडियो को अब तक 6 लाख व्यूज और 4,500 लाइक्स मिले हैं। कई ट्विटर यूजर ने इस चक्की पर अपने कमेंट करते हुए लिखा - 'जुगाड़ का बेहतरीन उदाहरण'।

##

किसी ने इसे सबसे अच्छा आइडिया बताया तो कोई इसे अच्छा प्रयोग कह रहा है। कई लोगों ने यह भी पूछ लिया कि इसे कहां से खरीद सकते हैं? क्या ये चक्की ऑनलाइन उपलब्ध है?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Brother and sister made bicycle by attaching bicycle with flour mill, viral on social media


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/352nde8

https://ift.tt/3lLWlF8

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी