Posts

Showing posts with the label 2020 at 07:24PM

वीडियो कॉल को दिलचस्प बनाने के 4 तरीके, एक दूसरे से सीखें या पुराने किस्से यादकर माहौल को बनाएं खुशगवार

Image
आजकल हर फोन कॉल या वीडियो चैट महज़ एकाध मिनट के बाद ही औपचारिक सवालों पर आ जाती है। करें क्या, कौन-सी नई बात करें? अगर आपकी भी यही परेशानी है, तो आपको चंद उपाय बताते हैं, जो आपके अपनों के साथ वीडियो कॉल्स को औपचारिकता से बचाकर दिलचस्प बना सकते हैं। आज के दौर में अधिकांश समय घर पर ही गुज़र रहा है। घर से बाहर न तो दोस्तों और क़रीबियों से मुलाक़ात कर सकते हैं और न ही किसी को घर पर बुला सकते हैं। कितना लंबा वक़्त हो चला है अपनों से खुलकर मिले-जुले। इन हालात में वीडियो कॉल ही एक ज़रिया है उनसे संवाद का। इस वर्चुअल मुलाक़ात में जब चाहें और जितना समय चाहें साथ गुज़ार सकते हैं। चलिए, औपचारिक सवालों को परे करके, इन मुलाक़ातों को मज़ेदार बनाते हैं। 1. यादें ताज़ा करें कई बार मोबाइल या सोशल मीडिया पर जब पुरानी तस्वीरें मिलती होंगी, तो दोस्तों और क़रीबियों को दिखाकर यादें ज़रूर ताज़ा करते होंगे। अब उसकी कमी महसूस तो कर ही रहे होंगे। वीडियो कॉल पर यही तस्वीरें उनके साथ बांटकर यादें ताज़ा कर सकते हैं। कई दोस्तों को साथ जोड़कर बातों ही बातों में पुराने क़िस्से और कहानियां याद करते हुए माहौल ख़ुशगवार बना सकते...

मजूदरी करने वाली कस्तूरी ने बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए गिरवी रखा मंगलसूत्र, अब कर्नाटक सरकार बनी इस परिवार का सहारा

Image
कोरोना काल में अपने बच्चों की ऑन लाइन पढ़ाई जारी रखना उन गरीबों के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल भरा है जिनके पास अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी आसान नहीं है। कर्नाटक में रहने वाली दो बच्चों की मां ने कोविड-19 के दौर में अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए मंगलसूत्र गिरवी रख दिया। बच्चों की ऑन एयर क्लासेस को जारी रखने के लिए उसने अपने सुहाग की निशानी भी दांव पर लगा दी। इस महिला का नाम कस्तूरी है। ये गडग जिले के नागानुर गांव में रहती है। कस्तूरी की बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। उसका बेटा आठवीं कक्षा में है। कस्तूरी को अपना मंगलसूत्र गिरवी रखने से 20,000 रुपए मिले। इसमें से 14,000 की उसने अपने बच्चों के लिए टीवी खरीदी और बाकी बचे हुए पैसों से घर का सामान खरीदा। दरअसल कर्नाटक सरकार ने बच्चों को टीवी के माध्यम से पढ़ाने का फैसला किया है ताकि बच्चे बिना स्मार्टफोन के भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। कस्तूरी के बच्चों से भी उनकी टीचर ने टीवी के जरिये पढ़ने को कहा। कस्तूरी और उसका पति दोनों मजदूरी करके घर का खर्च चलाते हैं। कोरोना की वजह से उन दोनों का काम बंद है। ऐसे में पढ़ाई तो दूर घर...

सैलून संचालक की बेटी एम.नेत्रा बनी ‘गुडविल एम्बेसडर टू द पुअर’, पढ़ाई के लिए रखे पैसों से की थी जरूरतमंदों की मदद

Image
कोरोना काल के बीच लोगों की मदद करती कई तस्वीरें लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसी ही एक तस्वीर कुछ दिनों पहले तमिलनाडु के मदुरई के सामने आई थी। जिसके बाद मदद के लिए आगे आई 13 साल की बच्ची चर्चाओं में बनी हुई है। लॉकडाउन में गरीबों की मदद करने वाली सैलून संचालक की बेटी को यूनाइटेड नेशंस एसोसिएशन फॉर डेवलपमेंट एंड पीस (UNADAP) के लिए ‘गुडविल एम्बेसडर टू द पुअर’ नियुक्त किया गया है। 13 साल की एम. नेत्रा के पिता तमिलनाडु में एक सैलून चलाते हैं। लॉकडाउन में नेत्रा ने पिता मोहन के उसकी पढ़ाई के लिए बचाए 5 लाख रुपए से गरीबों की मदद की थी। इस काम के लिए नेत्रा ने अपने पिता को भी राजी किया था। संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलनों में बोलने का मिलेगा अवसर गुडविल एंबेसडर नियुक्त किए जाने पर UNADAP ने बताया कि इसके जरिए नेत्रा को दुनियाभर के नेताओं- राजनेताओं, शिक्षाविदों और नागरिकों से बात करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही इसके साथ ही गरीब लोगों तक पहुंचने के लिए दूसरों को प्रोत्साहित करने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। इतना ही नहीं उन्हें संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलनों और सिविल सोसाइटी के मंच पर बोलने और का भ...