साउथ फ्लोरिडा की महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म, डोरबेल पर लगे कैमरे में कैद हुआ डिलिवरी का ये मंजर
साउथ फ्लोरिडा में रहने वाली गर्भवती महिला सुजैन एंडरसन अपने पति के साथ डिलिवरी के लिए बर्थिंग सेंटर जा रहीं थीं। बर्थिंग सेंटर आने से पहले ही सुजैन को लेबर पेन शुरू हुआ और सड़क पर ही उनकी डिलिवरी हो गई। यह घटना डोरबेल पर लगे एक कैमरे में कैद हुई। सुजैन कहती हैं कि कार से बर्थ सेंटर तक पहुंचते हुए मुझे बार-बार ये अहसास हो रहा था कि मेरे अंदर पल रहे बच्चे को दुनिया में लाने के लिए मुझे पुश करने की जरूरत है। चेहरे पर मास्क पहन रखे थे नेचरल बर्थवर्क्स बर्थ सेंटर में काम करने वाली मिड वाइफ (दाई) और सुजैन के पति जोसेफ डिलिवरी के समय सुजैन के पास ही खड़े थे। उन्होंने सुजैन की मदद की। जोसेफ और लोबैना ने कोरोना वायरस के इंफेक्शन से बचाव के लिए चेहरे पर मास्क पहन रखे थे। सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जिस वक्त सुजैन की डिलिवरी हो रही थी, तभी पास में पुलिस भी उन्हें देख रही थीं। लेकिन उन्होंने कोविड-19 इंफेक्शन से बचाव के लिए सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया और इस कपल के पास नहीं आए। सुजैन को बेटी हुई। इस कपल ने अपनी बेटी का नाम जुलिया रखा। पहली डिलिवरी नॉर्मल हुई थी सुजैन कहती हैं मेरे पहली डिलि...