Posts

Showing posts with the label 2020 at 12:31PM

आर्ट एंड क्राफ्ट हॉबी है तो इसे बनाएं कमाई का जरिया, इंडिया फोर्ब्स एडवाइजर की संपादक आशिका जैन बता रही हैं कंज्यूमर तक इन प्रोडक्ट्स को पहुंचाने का तरीका

Image
कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम कल्चर बढ़ने के कारण कम जगह में उत्तम साज-सज्जा की मांग बढ़ी है। सबके लिए महंगे सामान खरीदना संभव नहीं होता। ऐसे में कला, हस्तशिल्प और हैंड पेंटिंग में कुशल गृहणियों के लिए खुद का कारोबार स्थापित करने का ये सुनहरा मौका है। इंडिया फोर्ब्स एडवाइजर की संपादक आशिका जैन से जानिए किन तरीकों से आप शुरू कर सकती हैं आर्ट एंड क्राफ्ट का बिजनेस : 1. हाथ से बने वॉल हैंगिंग, हाथ की पेंटिंग से बनी शीट्स की कलात्मकता हर जगह सराही जाती हैं। बाजाार में इनका मूल्य मशीन से पेंटेड या बने हुए आइटम्स से कहीं ज्यादा होता है। 2. आप ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर सकती हैं। कई कला प्रेमी पैरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे आर्ट एंड क्राफ्ट की क्वालिटी एजुकेशन या ट्रेनिंग लें। आप प्रति क्लास या मंथली बेसिस पर फीस तय कर सकती हैं। 3. आप बड़े कॉर्पोरेट हाउसेस से भी टाइअप कर सकती हैं और उनकी जरूरत या मांग के मुताबिक आर्ट वर्क तैयार करके उन्हें बेच सकती हैं। कारर्पोट गिफ्टिंग के तहत आपको एक मुश्त बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। बाजार या कंज्यूमर तक ऐसे बनाएं अपने आर्ट एंड क्राफ्ट की पहुंच : - आप कलाकृति...

मां से जुड़ी ये 5 बातें बच्चों को अपनाना चाहिए, इससे आपसी रिश्ता संवारने में मिलेगी मदद

Image
मां अपना सब कुछ अलग रखकर बच्चे की परवरिश में खुद को खो देती है। ऐसे में हमारा भी कर्तव्य होना चाहिए कि कैसे अपनी मां को ये अहसास कराएं कि वो हमारे लिए क्या हैं? इन 5 बातों का यदि हम अनुसरण करेंगे तो अपनी मां को दिल की गहराई से रूबरू करा सकते हैं। 1. यादें ताजा करें सबसे ज्यादा खुश मां तब होती है जब वो ये याद करती है कि उसके बच्चे ने बचपन में क्या शरारतें की थीं और वो कैसे खेला करते थे। कभी मां से पूछें कि वो अपने बचपन के दिनों में क्या किया करती थीं। मां से बातों के दौरान आप गौर करें कि उनकी आंखें उसी दौर में पहुंच चुकी होंगी, जब आप छोटे थे। वो आपको सिर्फ अच्छी आदतें ही बताएंगी और बस खुश होती चली जाएंगी। 2. उनकी मदद करें लॉकडाउन के दौरान हमें जो समय मिला है, इन सबके बीच सबसे ज्यादा भला हुआ है उस मां का जो हमेशा चाहती थी कि मेरे बच्चे कुछ समय बिना दुनिया जहान की परवाह किए मेरे पास बैठें। वैसे भी हर घर में पत्नी और बच्चों के लिए पुरुष कितना भी बिजी हो समय निकाल ही लेता है, पर मां के लिए ये संभव नहीं होता है। ऐसा करने से मां को आपके जीवन में उनकी अहमियत पता चलेगी। 3. उनकी परवाह करें...