Posts

Showing posts with the label 2020 at 02:01PM

शिकागो में एक कपल ने कोरोना की वजह से अपनी शादी की कैंसिल, कैटरिंग के लिए जमा किए गए पैसों से जरूरतमंदों में बांटा खाना

Image
कोरोना वायरस महामारी के बीच अमेरिका के इलिनॉइस में रहने वाले एक कपल ने अपनी शादी कैंसिल कर दी। इस कपल ने शादी के लिए आलीशान इंतजाम पहले ही कर रखे थे। उन्होंने अपनी कैटरिंग के लिए दिए पैसों को वापिस लेने के बजाय इससे 200 जरूरतमंदों को खाना खिलाया। सोशल मीडिया पर इस कपल की दरियादिली की तारीफ हो रही है। इस कपल का नाम बिली लेविस और एमिली बग है। इनकी शादी 1 अक्टूबर को शिकागो सिटी हॉल में होने वाली थी। अपनी शादी के सभी फंक्शंस को इस कपल ने महामारी की वजह से कैंसिल कर दिया। उन्होंने कैटरिंग के लिए दी गई राशि से जरूरतमंदों के बीच फूड पैकेट बांटे। इस पैकेट में टर्की, मैश्ड पोटैटोज, स्टफिंग, ग्रीन बींस, क्रेनबेरी सॉस, सलाद और कुकीज रखी गईं। इस कपल ने वेन्यू के लिए जमा की गई राशि एपिलेप्सी फाउंडेशन को दी ताकि भविष्य में यहां होने वाले इवेंट्स में इस पैसे का उपयोग हो सके। महामारी की वजह से इस कपल ने अपनी शादी की योजना कई बार बदली। लेकिन फिर सादे समारोह में शादी कर ली। लेविस को इस बात की खुशी है कि उन्हें एक समझदार बीवी मिली जो महामारी के बीच पैसे जमा करने के बजाय उसे दान देने या गरीबों में बा...

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में प्रवासी कामगारों की मजबूरी दिखाती प्रतिमा, इसमें एक मां कार्तिकेय रूपी बच्चे को पकड़े हुए और दो बेटियों के साथ शक्ति रूप में खड़ी है

Image
मां दुर्गा के अनेक रूपों में से एक है प्रवासी मां का रूप। कोलकाता के बेहला इलाके में स्थित बड़िशा क्लब ने इसे प्रतिमा के रूप में प्रस्तुत किया है। देवी दुर्गा की गोद में कार्तिकेय रूपी बच्चे को दिखाया गया है। इस क्लब ने प्रवासी मां की व्यथा को मां दुर्गा की प्रतिमा के रूप में दिखाया है। इस साल महामारी की वजह से कई प्रवासी मजदूर अपने गांव वापिस लौट गए। इनमें बड़ी संख्या उन महिलाओं की भी थी जो अपने मासूम बच्चों के साथ पैदल ही लंबी दूरी की यात्रा करने को मजबूर हुईं। इस प्रतिमा को बनाने का मकसद महामारी में प्रवासी कारीगरों का दर्द बयां करना है। प्रतिमा को बनाने वाले कलाकार रिंटू दास के अनुसार, ''इस प्रतिमा में एक महिला की गोद में बिना कपड़े पहने एक बच्चा है। इस प्रतिमा के माध्यम से ये दिखाया गया है कि किस तरह एक मां अपने भूखे बच्चों के साथ तेज धूप में चली जा रही है। वह अपने बच्चों के लिए पानी और खाने की व्यवस्था देख रही है। इस पंडाल के डेकोरेशन के लिए किसी से राशि नहीं ली गई है''। पंडाल के संस्थापक सदस्य देबप्रसाद बोस ने कहा कोई भी पंडाल तालाबंदी के दौरान श्रमिकों की दुर...