Posts

Showing posts with the label 1733 July 18

लॉकडाउन के दौरान घरों में बढ़ी बालकनी की अहमियत, लाे मेंटेनेंस, वेदर प्रूफ बालकनी को सेट करने के ये 5 तरीके हैं आसान

Image
अगर हम बालकनी के इतिहास की बात करें तो400 बीसी तक ग्रीस में बालकनी बनना शुरू हो गई थी- मकसद था घर में हवा और प्राकृतिक रोशनी बढ़ाना। इसके बाद प्राचीन इजिप्ट में ‘पैलेस बालकनी’ बनना शुरू हुईं। इनका डिजाइन ‘थिएट्रिकल सेटिंग’ जैसा होता था, जहां खड़े होकर लीडर्स किसी खास विषय के बारे में लोगों को संबोधित करते थे। लॉकडाउन के चलते एक बार फिरउन घरों में बालकनी का महत्व बढ़ा है जो ग्राउंड फ्लोर पर न होकर अपार्टमेंट के फ्लैट में रहते हैं। ये लोग बालकनी को अलग-अलग तरह से मोडिफाई कराने पर विचार कर रहे हैं।यहां जानिए अलग-अलग तरह की बालकनी को मेंटेनकरने का तरीका। 1. क्लोस्ड बालकनी बंद बालकनी में रोशनी और हवा कम होती हैलेकिन यह प्राइवेसी देती है। इसे साफ़ करना भी आसान होता है। ऐसे शहर में हैं जहां ठंड और गर्मी ज्यादा पड़ती है, वहांबालकनी को बंद करवाना उचित है। 2. ओपन बालकनी खुली बालकनी में शोर बहुत सुनाई देता है, जो आपको हमेशा अच्छा नहीं लगता।यहां धूल इकट्ठी हो जाती है और नियमित सफाई की जरूरत होती है। खुली बालकनी में रखी हर चीज वॉटर और वेदर प्रूफ होनी चाहिए। यहां कॉफी कॉर्नर, गार्डन, किड्स प्ले एर...

लॉकडाउन के चलते पहले हेयर कट के बाद लोगों ने कुछ यूं खिंचवाएं फोटो, कॉम्बिनेशन फोटोज में देखिए बाल कटवाने के पहले और बाद का लुक

Image
कोरोना संकट की वजह से लॉकडाउन के चलते सैलून बंद होने की वजह से लोगों ने तीन-चार महीने तक बाल नहीं कटवाए। जब सैलून खुले तो अपने पहले हेयर कट की फोटो को सोशल मीडिया पर भेजने वाले लोगों की लाइन लग गई। यहां बताए जा रहे ये फोटोज हेयर कट के पहले और बाद के हैं। लंबे समय से बाल न कटने की वजह से इन लोगों के चेहरे रफ एंड टफ लुक लिए थे। वहीं बाल कट जाने के बाद इनका फ्रेश लुक फोटो में साफ नजर आ रहा है। सभी फाेटो साभार : REUTERS क्लेयर नील ने ये पोज लंदन के बश्चर्स सैलून में दिया है। उनके पहले फोटो में बाल इतने बड़े हुए दिख रहे हैं जो आंखों के सामने आ रहे हैं। वहीं दूसरे फोटो में वे सुंदर नजर आ रही हैं। तान्या फॉक्स पहले फोटो में हेयर कट से पहले अपने बिखरे बालों को देख रही हैं। वहीं दूसरे फोटो में हेयर कट के बाद वे खूबसूरत नजर आ रही हैं। एंटोनी गेरूख लॉकडाउन के इतने दिनों बाद अपने हेयर कट को लेकर उत्साहित है। पहले फोटो में उसके बाल बढे हुए दिख रहे हैं, वहीं दूसरे फोटो में उसका क्यूट लुक नजर आ रहा है। जॉन के पहले फोटो में बढ़े हुए बाल नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरे फोटो में हेयर कट के बाद ...

6 साल के बच्चे की पढ़ाई आसान बनाने के लिए मां ने बेटे के साथ दो साल तक की ट्रैवलिंग, स्कूल से बेहतर मानती हैं सिखाने का यह तरीका

Image
एक मांअपने छह साल के बेटेको प्राइमरी स्कूल से छुट्‌टी दिलाकर दो साल के लिएउसेटूर पर ले गई।उसका कहना है कि इन दो सालों में बच्चेने जितना सीखा वह कभी क्लासरूम में पढ़ते हुए नहीं सीख सकताथा। टैरी शांक्स नाम की यह महिला अपने बेटे कैमेरॉन के साथ दो बार वर्ल्ड टूर पर जा चुकी हैं। जब से कोरोना वायरस का असर शुरू हुआ, वे अपने एडवेंचर टूर को अधूरा छोड़कर घर वापिस आ गईं।द सन में प्रकाशित खबर के अनुसार टैरी सिंगल मदर हैं। वे कहती हैं यात्रा एक ऐसा अनुभव है जिसके माध्यम से बच्चे बहुत कुछ सीख सकते हैं। 49 साल की इसमहिला के अनुसारमेरे बड़ी बेटी जॉर्जिया की उम्र 22 साल है। जब वह स्कूल में थी और उसकी छुटि्टयां लगती थीं तो मैं उसे अलग-अलग देशों की यात्रा पर लेकर जाती थी। टैरी ने उन्हीं दिनों ट्रैवलिंग का महत्व जाना। टैरी कहती हैं ये बात मैं सभी से कहना चाहती हूं कि समय-समय पर यात्रा करना चाहिए। टैरी ने अपने सफर की शुरुआत उस समय की थी जब उनकी बेटी जॉर्जिया की उम्र छह साल थी। आर्थिक तंगी के चलते टैरी के टूर कभी भी एक हफ्ते से ज्यादा नहीं होते थे। जब कैमेरॉन का जन्म हुआ तो टैरी को यह लगा कि अब उसे अप...