Posts

Showing posts with the label 2020 at 01:13PM

महाराष्ट्र के एक कपल ने अपने पेट डॉग के लिए किया गोद भराई का आयोजन, उसे फूलों से सजे झूले में बैठाया और आरती उतारकर दिया सम्मान

Image
ऐसे कई लोग हैं जो जानवरों के साथ बुरा सलूक करके इंसानियत को शर्मसार करते हैं, वहीं महाराष्ट्र के एक कपल ने अपने पालूत डॉगी के लिए भव्य गोद भराई का आयोजन किया। इस डॉगी का नाम लकी है जिसे परिवार के सरनेम कुलकर्णी के साथ लकी राहुल कुलकर्णी कहा जाता है। यू ट्यबर शैला टीक ने इस कपल के बारे में बताया। इस कपल ने ये भी बताया कि उनकी प्यारी बेटी लकी जल्दी ही मां बनने वाली है। इस कपल ने गोद भराई की रस्म में अपने रिश्तेदारों को भी आमंत्रित किया। इस खास दिन की तैयारी में भी उन्होंने काफी मेहनत की। उन्होंने लकी के लिए अपने झूले को फूलों से सजाया। लकी को महाराष्ट्र की पारंपरिक ड्रेस पहनाई। उसके बाद उसे फूलों से सजे झूले में बैठाकर गोद भराई की रस्म निभाई गई। घर वालों ने लकी की आरती भी उतारी। मेहमानों ने लकी की पूजा की और उसे उसकी पसंद का खाना भी खिलाया। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के वायरल होते ही यूजर्स ने इस कपल की खूब तारीफ की। इंसानों की तरह एक पेट डॉग को इज्जत देना भी लोगों को खूब भाया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today A Maharashtra couple organized a baby showe...

नई-नवेली दुल्हनों के लिए 5 आउटफिट्स, ट्रेडिशनल लुक के लिए पहनें शरारा या बनारसी साड़ी में छा जाएं

Image
करवा चौथ पर पहने जाने वाले ट्रेडिशनल आउटफिट्स उन ब्राइड्स की पहली पसंद हैं जिनकी कुछ ही दिनों पहले शादी हुई है। मार्केट में एथनिक वियर के एक से बढ़कर एक ऑप्शंस मौजूद हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार इनमें से जो चाहें वो चुन सकती हैं। इसे मैचिंग एसेसरीज के साथ टीम अप करके आज की रात करें चांद का दीदार। रेड साड़ी नई दुल्हन करवा चौथ पर लाल साड़ी पहनकर छा सकती है। आप चाहे तो साड़ी में मोनोटोन ट्रेंड फॉलो कर सकती हैं। थोड़ी वैरायटी पसंद करती हैं तो अलग-अलग शेड्स की साड़ी और ब्लाउज़ भी साथ में पेयर करें। वैरायटी के लिए ब्लाउज़ की डिज़ाइन के साथ एक्सपेरिमेंट करें। आजकल एक ही कलर में दो अलग-अलग टेक्सचर के फैब्रिक्स में साड़ी और ब्लाउज़ का भी ट्रेंड है। ये दिखने में काफी अच्छा लगता है। कुर्ता विद पलाजो मोनोटोन ट्रेंड में रेड शॉर्ट कुर्ते के साथ मैच करता हुआ पलाजो पसंद किया जाता है। अपने सूट के अलग-अलग हिस्सों के लिए एक ही कलर के अलग-अलग शेड्स भी चुन सकती हैं। थोड़ा और रिच लुक चाहती हैं तो एम्ब्रॉयडरी या वर्क वाला कुर्ता आपके लिए उपयुक्त है। इसके साथ कंट्रास्ट दुपट्‌टे भी अच्छे लगते हैं। गरारा वि...