कुआलालंपुर में 20 लड़कियां अप्रवासी महिलाओं को इंग्लिश और मलय सीखा रहीं, वे कहती हैं ये महिलाएं पढ़-लिखकर अन्य महिलाओं को शिक्षित करेंगी
कुआलालंपुर के बाहरी क्षेत्र में बने एक कमरे में स्टूडेंट्स फर्श पर दरी बिछाकर बैठे हुए पढ़ रहे हैं। लेकिन ये स्टूडेंट्स बच्चे नहीं बल्कि अप्रवासी महिलाएं हैं जिनमें से कुछ की उम्र 50 साल है। वे पहली बार मलय और इंग्लिश में पढ़ना और लिखना सीख रही हैं। इन्हें पढ़ाने की शुरुआत इसी साल सितंबर में दो लॉ स्टूडेंट्स ने की जो इन्हें शिक्षित कर सशक्त बनाने का प्रयास कर रही हैं। यहां पढ़ना सीख रही 54 साल की एक महिला जालेहा अब्दुल ने बताया - ''पहले मुझे इंग्लिश के अल्फाबेट्स भी पढ़ना नहीं आते थे। लेकिन अब मैं इसे सीख रही हूं। मैंने पिछले महीने इसे सीखने में काफी मेहनत की। मैं चाहती हूं कि जब हम कहीं भी खरीदारी करने जाएं तो मैं पढ़-लिखकर अपनी बात दुकानदारों से अच्छी तरह कह सकूं''। जालेहा की तरह मलेशिया की कई महिलाएं वहां बोली जाने वाली भाषा मलय में बात तो करती हैं, लेकिन वे ये नहीं जानती कि इसे किस तरह लिखा जाता है। 23 साल की अरिसा जेमिमा इकराम इस्माइल यहां इन महिलाओं को पढ़ाने वाली एक वालंटियर हैं जो अप्रवासी महिलाओं को पढ़ा-लिखा कर इनका जीवन स्तर सुधारना चाहती हैं। अरिसा और उसकी सहेल...