Posts

Showing posts with the label 2020 at 03:36PM

हिबा ने श्रीनगर में की पहले ब्राइडल फैशन स्टूडियो की शुरुआत, अपने पैशन को पूरा करने के लिए दिल की सुनी और पाई कामयाबी

Image
श्रीनगर की हिबा ब्राइडल फैशन इंडस्ट्री में एक होनहार बिजनेस वुमन के रूप में छाई हुई हैं। हिबा की शोहरत उनके सोशल मीडिया पेज के माध्यम से शुरू हुई, जहां उन्हें लोगों की सराहना मिली। वे अपने ब्राइडल फैशन स्टूडियो "मेकअप एंड स्ले" की मालिक हैं। वे कहती हैं - ''मुझे हमेशा से ही मेकअप और ब्राइडल फैशन में दिलचस्पी रही है। जब मैं छोटी थी तो अपने कजिंस के साथ मेकअप की प्रैक्टिस करती थी। मैं हमेशा से जानती थी कि मैं ऐसा कर सकती हूं। हमारे समाज में लोगों की छोटी सोच के चलते मैं इस काम को शुरू करने में हिचक रही थी''। लेकिन पिछले कुछ सालों में महिलाएं इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ी हैं। उन्हीं महिलाओं से हिबा को प्रेरणा मिली। हालांकि जब हिबा ने इस काम की शुरुआत की तो ऐसे कई लोग हैं जो उन्हें यह कहते थे कि इस काम को करके तुम सिर्फ अपना टाइम वेस्ट कर रही हो। लेकिन ऐसे तमाम लोगों की बाते हिबा का हौसला कम करने में नाकामयाब रहीं। हिबा बड़े सपने देखने में यकीन रखती हैं। वे एक ब्लॉगर बनने की ख्वाहिशमंद हैं। वे अपने यू ट्यूब चैनल के माध्यम से महिलाओं को मेकअप और फैशन से जुड़ी ...

लाइबी ने रात में 140 किमी और 8 घंटे तक ऑटो चलाकर कोविड-19 से ठीक हुई महिला को घर पहुंचाया, ट्विटर पर लोगों ने कहा ''असली हीरो''

Image
52 साल की लाइबी ओइनम को पिछले महीने सोशल मीडिया पर उस वक्त सराहना मिली जब इस महिला ने रात में 140 किलोमीटर का सफर तय करके एक कोरोना से रिकवर हुई महिला को उसके घर पहुंचाया। इंफाल में राजकीय जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान में एक महिला काइलाज चल रहा था। वह महिला जबकोरोना से रिकवर हुईं तोउसने एंबुलेंस से घर जाने से मना कर दिया।जब इस बारे में लाइबी को पता चला तो उसने इस महिला को अपने ऑटो से घर पहुंचाने का फैसला किया। लाइबी ने इस महिला को इंफाल से कमजोंग जिले ले जाने के लिए रात में ही 8 घंटे का सफर तय किया। उनके इस काम के लिए मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने लाइबी को 1,10,000 रुपये का इनाम दिया।लाइबी इंफाल के पेंगई बाजार में अपनी मां और दो बेटों के साथ रहती हैं। अपने परिवार में वे अकेले कमाने वाली हैं। घर चलाने के लिए स्ट्रीट वेंडर का काम भी करती हैं लाइबी लाइबी को कहा असली हीरो लोगों ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से लाइबी के इस काम की तारीफ करते हुए उन्हें असली हीरो कहा है। लाइबी एक स्ट्रीट वेंडर हैं जो ड्राय फिश बेचने का काम भी करती हैं। वे कहती हैं मैंने सड़क किनार...

शादी डॉट कॉम पर स्किन टोन फिल्टर के विरोध में हेतल लखानी ने दायर की याचिका, मेघन नागपाल के प्रयास को मिला समर्थन

Image
प्रिया और राहुल ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की। सांवले रंग की वजह से जो अपमान प्रिया ने सहा वो उसे अपने शब्दों में बताते हुए कहती है कि मेरी सास ने मुझे कभी पसंद नहीं किया। उनका कहना है कि मेरे गोरे बेटे के लिए सांवली प्रिया बिल्कुल उपयुक्त नहीं है। इतना ही नहीं जब कभी मैं राहुल के साथ किसी फंक्शन या पार्टी में जाती हूं तो मुझे अपने सांवलेपन को लेकर ताने सुनने को मिल ही जाते हैं। भारत में एक सोच जो सदियों से चली आ रही है, वह यह है कि लड़का चाहे गोरा हो या काला लेकिन जब उसकी शादी के लिए लड़की की तलाश की जाती है तो हमेशा गोरी ही लड़की हर लड़के और उसके घर वालों की पहली पसंद होती है। आए दिन आने वाले विवाह विज्ञापनों और मैट्रीमोनियल साइट पर भी गोरी कन्या को प्राथमिकता दिए जाने की बात होती है। गोरेपन को बढ़ावा दिया जाता है गोरेपन को बढ़ावा देने वाले कई प्रोडक्ट की मार्केट में भरमार है। वहीं टीवी धारावाहिक से लेकर फिल्मों में गोरेपन को बढ़ावा दिया जाता है। इस सोच के चलते अधिकांश लड़कियां ये मानती हैं कि गोरापन कॅरिअर से लेकर शादी-ब्याह में सफल होने का मंत्र बनकर सामने आ रहा है। स्किन ...