Posts

Showing posts with the label 2020 at 12:21PM

बर्गर खाने के लिए हेलिकॉप्टर से 725 किमी का सफर तय किया, खाने का खर्च 4880 रुपए और आने-जाने का किराया लगा 2 लाख

Image
पसंदीदा खाने के लिए शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक जाना बड़ी बात नहीं है। हद तो तब हो गई जब एक शख्स ने बर्गर खाने के लिए 725 किमी की दूरी तय की। इसके लिए उसने 2 लाख रुपए में चॉपर बुक किया। 33 साल के रूसी अरबपति विक्टर मार्टिनोव गर्लफ्रेंड के साथ क्रीमिया के अनुस्था में छुटि्टयां मना रहे थे और उन्हें वहां का लोकल फूड पसंद नहीं आया। करीब में फास्ट फूड आउटलेट भी नहीं था इसलिए उन्होंने हेलिकॉप्टर बुक कर लिया ताकि वह बर्गर खा सकें। मार्टिनोव और उनकी गर्लफ्रेंड ने खाने के लिए करीब 4880 रुपए खर्च किए। लेकिन आने-जाने में 2 लाख रुपए खर्च हुए। मार्टिनोव ने बताया - ''मैं और मेरी गर्लफ्रेंड ऑर्गेनिक फूड खाकर बोर हो गए थे। हमने अपनी पसंद का खाना खाने के लिए हेलिकॉप्टर बुक कराया। हमने बर्गर खाया और वापिस आ गए''। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today He traveled 725 km by helicopter to eat the burger, the cost of food was Rs 4880 and the fare was Rs 2 lakh. from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JXjaHm https://ift.tt/3lPntSC

अमेरिका के टेक्सास में स्टूडेंट्स की फेवरेट बनीं होमवर्क न देने वाली टीचर, छात्र इनके लिए 'टीचर ऑफ द ईयर' खिताब की मांग कर रहे हैं

Image
अमेरिका के टेक्सास में एक शिक्षक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। मिसेज वाइट नाम से प्रचलित इस शिक्षक के लिए छात्र टीचर ऑफ द ईयर खिताब की मांग कर रहे हैं। दरअसल टेक्सास के एक हाई स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाने वाली कर्टनी वाइट उर्फ मिसेज वाइट ने अपने पूरे कॅरिअर में छात्रों को कभी होमवर्क नहीं दिया। जब अपनी इस फिलॉसफी के बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा तो 50 लाख से ज्यादा बार उनके वीडियोज को देखा गया। 27 साल की कर्टनी कहती हैं - ''शिक्षा व्यवस्था में नो होमवर्क नीति कई सालों से है, लेकिन इसको लेकर स्कूल और शिक्षक संजीदा नहीं हैं। उन्होंने बस इसका पालन करना शुरू कर दिया है''। वह कहती हैं ''इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि होमवर्क देने से ही छात्र मेधावी होते हैं। छात्र अगर कक्षा में पूरी एकाग्रता से पढ़ाई कर रहे हैं तो घर जाकर वही सब चीजें दोबारा दोहराने की जरूरत नहीं है। मिसेज वाइट के अधिकांश हाईस्कूल छात्र खेलों, एफएफए (फ्यूचर फार्मर्स ऑफ अमेरिका) से जुड़े हुए हैं। कुछ छात्र पार्ट टाइम काम भी करते हैं''। ऐसे में उन्हें होमवर्क देकर वह उनका समय बर्बाद ...