वर्कआउट से पहले न पिएं पानी वरना सेहत को होगा नुकसान, इसे करने के आधे घंटे बाद खाएं खाना ताकि बॉडी को मिले पूरा फायदा
एक्सरसाइज के दौरान कुछ नियमों का पालन करना ज़रूरी है। ये नियम एक्सरसाइज के नियमों के बराबर ही महत्वपूर्ण हैं। इनमें चूक जहां वर्जिश के फ़ायदों से दूर कर सकती है, वहीं रोगी भी बना सकती है। शरीर को स्वस्थ और दुरुस्त रखने के लिए हम एक्सरसाइज तो करते हैं, लेकिन इससे जुड़े कुछ नियमों पर ग़ौर नहीं करते। एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद कब बैठना है या कब खाना है जैसी तमाम अहम बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है, क्योंकि इनकी अनदेखी से बीमारी के साथ-साथ सेहत संबंधी कई दिक़्क़तें आ सकती हैं। कुछ ऐसी ही ज़रूरी जानकारियां आपके साथ साझा कर रहे हैं। एक्सरसाइज से पहले पानी पीने का समय कुछ लोग एक्सरसाइज शुरू करने से तुरंत पहले पानी पीते हैं ताकि एक्सरसाइज के दौरान पानी की ज़रूरत न महसूस हो। एक्सरसाइज के लिए शरीर का हाइड्रेटेड रहना बेशक ज़रूरी है लेकिन ध्यान रहे कि एक्सरसाइज से तुरंत पहले पानी पीने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। सही मायनों में पानी का सेवन एक्सरसाइज से आधा घंटा पहले करना चाहिए। एक साथ अधिक पानी न पिएं क्योंकि इसके कारण एक्सरसाइज करने में परेशानी आ सकती है। केवल गला तर करने लायक़ ही पानी लें। एक्सरसाइ...