Posts

Showing posts with the label 2020 at 09:20AM

मां और बेटी के संबंधों को दर्शाती कहानी बिछुए, कविता आखरी पड़ाव में उम्र के अंतिम दौर की भावनाओं को व्यक्त करती है

Image
कहानी : बिछुए लेखिका : प्रज्ञा तिवारी माहौल में ख़ुशी और ग़म दोनों की रंगत थी। आख़िर बेटी की विदाई का पल ही कुछ ऐसा होता है। मां चकरघिन्नी बनी हुई थी। ये लाओ, उसे रखो... इन सबके बीच घूमती मां ने एक नज़र दुल्हन बनी अपनी छोटी बेटी रानी पर डाली तो बरबस आंसू बह पड़े। तभी बड़ी बेटी राधिका मां के पास आकर दर्द से कराहती हुई बोली, ‘मां, देखो न, ये बिछुए चुभ रहे हैं, चल भी नहीं पा रही।’ रानी की बिदाई का सामान पैक करती मां को सांस लेने तक की फुर्सत नहीं थी, ‘जा जाकर कड़वा तेल लगा ले, क्या ज़रूरत थी नए बिछुए पहनने की, अभी मुझे तो बिल्कुल फुर्सत नहीं है।’ अपना काम करते-करते हुए मां ने कहा। राधिका भी लंगड़ाते हुए वहां से चुपचाप चली गई। जैसे-जैसे बेटी की विदाई का पल क़रीब आने लगा, मां के हाथ-पांव फूलने लगे, दिल की धड़कन अचानक थमती और अगले ही पल तेज़ी से दौड़ने लगती। रिश्तेदार समझा रहे थे, ‘बड़ी क़िस्मत वाली हो तुम जो इतनी जल्दी दोनों बेटियों के हाथ पीले करके गंगा नहा लीं, वरना आज के ज़माने में बेटियों को इतनी आसानी से अच्छे घर कहां मिल पाते हैं!’ ‘हां, अच्छे घर... यही सुकून की बात है। दोनों बेटियां अ...