Posts

Showing posts with the label 1733 June 06

साइकोलॉजिस्ट मोनिका शर्मा बता रही हैं वर्क फ्रॉम होम के दौरान कामकाजी महिलाओं के लिए क्या जरूरी है और किन बातों को कहें ना

Image
प्रायवेट कंपनी में काम करने वाली साक्षी को इस बात की शिकायत है कि जो काम ऑफिस में आठ घंटे में पूरा हो जाता था, वही वर्क फ्रॉम करते हुए 10 से 12 घंटे में पूरा होता है। साक्षी काम के बीच में कभी बच्चों की फरमाईश पूरी करने में लग जाती हैं तो कभी खाना बनाने में उनका काफी समय बीत जाता है। ऐसे में जिस दिन काम वाली बाई न आए तो समझो कंप्यूटर से किचन तक सारे दिन वे परेशान होती रहती हैं। श्रद्धा घर में रहते हुए अपने ऑफिसके काम की शुरुआत सुबहनौ बजे से करती हैं। इसी बीच सबके लिए नाश्ता और सास-ससुर का ख्याल रखना भी उन्हीं की जिम्मेदारी होती है। वे ऑफिस के काम को किसी हालत में छोड़ना नहीं चाहती, साथ ही घर की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाती हैं। लेकिन इन सबके बीच खुद के लिए उनके पास कितना समय होता है। इसका जवाब वे देती हैं कि एक पल भी नहीं। इन दिनों घर से काम कर रही महिलाएं ऐसी ही तमाम दिक्कतों का सामना कर रही हैं। महिलाओं की इन मुश्किलों का हल इन दस टिप्स के माध्यम से बता रही हैं दिल्ली की साइकोलॉजिस्ट डॉ. मोनिका शर्मा : 1. घर के हर सदस्य को यह समझाएं कि आपके लिए जितना जरूरी घर का काम है, उतना ह...