लॉस एंजिल्स की एंजेला ने सोशल मीडिया पर बयां किया रेस्टोरेंट मालिकों का दर्द, राजनैतिक डिबेट का विषय बनी उनके मन की बात
अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहने वाली एंजेला मार्सडेन 'पाइनेप्पल हिल' नाम से रेस्तरां और बार चलाती हैं। 4 दिसंबर को एंजेला ने सोशल मीडिया पर 2 मिनट का एक वीडियो डाला। वीडियो में उन्होंने अपना दुख बयां कि कैसे एलए के रेस्तरां संचालकों के साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। एंजेला ने कहा कि सरकार के कहने पर उन्होंने सबकुछ किया। ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर कोरोना वायरस प्रोटोकॉल पर 60 हजार डॉलर खर्च किए। लेकिन अब नए प्रतिबंधों से उनका काम ठप्प हो गया है। एंजेला के इस वीडियो ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। एलए में विपक्षी पार्टी रिपब्लिकंस ने इसे मुद्दा बना लिया है। रिपब्लिकंस, डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। एंजेला का फॉक्स न्यूज पर लगातार इंटरव्यू प्रसारित हो रहा है। हालांकि एंजेला कहती हैं कि वह किसी राजनीतिक पार्टी के साथ नहीं हैं। वह सिर्फ अपना और अपने कर्मचारियों का भला चाहती हैं। वह बताती हैं कि उन्होंने अपना पूरा बचपन रेस्तरां में काम करते हुए बिताया। सालभर पहले तक वह रेस्तरां में काम करने वाले सबसे खुशहा...