Posts

Showing posts with the label 1733 November 10

मिशिगन में एक कपल के घर 14 बेटों के बाद हुआ बेटी मैगी का जन्म, उन्होंने माना अब हुई फैमिली कंप्लीट

Image
मिशिगन का एक कपल अपने घर 14 बेटों के जन्म के लिए जाना जाता है। फिलहाल ये कपल एक बार फिर 14 बेटों के बाद पहली बेटी के पैदा होने की वजह से चर्चा में है। इन बच्चों की मां केटरी श्वांट ने इसी महीने बेटी को जन्म दिया। इसका नाम मैगी जेन रखा गया। इस बच्ची का वजन 3.4 किलोग्राम है। यह अपने 14 भाईयों की इकलौती बहन है। मैगी के पापा जै श्वांट के अनुसार, वे और उनकी पत्नी दोनों की उम्र 45 साल है। वे अपने परिवार में मैगी को शामिल कर बेहद खुश हैं। मर्सी हेल्थ सेंट मैरीज हॉस्पिटल में इस बच्ची के जन्म के बाद एक भव्य आयोजन हुआ। ये कपल एक लाइव प्रोग्राम का आयोजन करता है जिसका नाम '14 आउटडोर्स मेन' है। मां की गोद में मैगी। उनके सबसे बड़े बेटे टेलर श्वांट की उम्र 28 साल है। वे कहते हैं - ''हमारे घर में एक लड़की की कमी थी। जिसके चलते कभी कोई पिंक कलर की चीज घर में नहीं आई। मेरी मां ने भी कभी पिंक कलर के कपड़े नहीं खरीदे। लेकिन मैगी के आने से अब पिंक कलर की चीजें घर में आएंगी। टेलर अपने माता-पिता से कुछ ही दूरी पर 200 एकड़ में बने खेत में रहता है। जल्दी ही उसकी शादी होने वाली है। मैगी का फ...

त्रिपुरा की महिलाओं का स्व सहायता समूह बांस से बना रहा मोमबत्तियां, पाइनेपल जैम और ऑर्गेनिक चीजों से हो रही अच्छी कमाई

Image
त्रिपुरा के सिपहिजाला क्षेत्र में चलाए जा रहे एक स्व सहायता समुह की महिलाओं ने दीवाली के लिए बांस से मोमबत्तियां बनाई हैं। इसे एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बिपल्व कुमार देब ने स्व सहायता समूह के सदस्यों और सिपहिजाला के जिला मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में लॉन्च किया। इस मौके पर इन महिलाओं द्वारा बनाया गया ऑर्गेनिक गुड़, शकर और पाइनेपल जैम भी लॉन्च किया गया। बिपल्व कुमार देब ने इन महिलाओं के प्रयास की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बांस की कुछ प्रजातियां तेजी से फैलती हैं। इससे रोजगार की संभावनाएं बढ़ती हैं। इससे तैयार की गई चीजें कमाई का जरिया बन सकती हैं। इसीलिए लघु उद्योग और राज्य सरकार द्वारा तैयार उत्पादों को मार्केट में लाने का प्रयास किया जा रहा है। स्व सहायता समूह द्वारा बनाई गई मोमबत्तियां। इस स्व सहायता समूह की एक सदस्य दीपाली पॉल ने बताया - ''हमने इससे पहले कभी बांस से मोमबत्तियां बनाने के बारे में नहीं सुना था। लेकिन ये देखकर अच्छा लग रहा है कि इस प्रोडक्ट की मार्केट में बहुत मांग है। इसलिए हम अलग-अलग कीमत वाले दीये और मोमबत्ती बना रहे हैं''। एक अन्य सदस्य पू...

सबसे लंबे बालों वाली निलांशी पटेल ने तीसरी बार तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, अर्जेंटीना की टीनएज गर्ल को हराकर दर्ज किया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम

Image
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और यू ट्यूब चैनल लोगों में छिपी अद्भुत योग्यता को सारी दुनिया के सामने लाता है। हाल ही में निलांशी पटेल ने तीसरी बार अपना ही रिकॉर्ड ब्रेक कर लोगों को हैरान कर दिया है। वे गुजरात में अरवल्ली जिले के मोडासा की रहने वाली हैं। निलांशी दुनिया की पहली टीनएजर हैं जिन्होंने तीसरी बाल अपने ही बालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। वे बताती हैं उसने छ: साल की उम्र में आखिरी बार बाल कटवाए थे। 2018 में उसके बालों की लंबाई 170.5 सेंटीमीटर थी। बाद में उसने बालों को और बढ़ाया। पिछले साल इसके बालों की लंबाई 190 सेमी या 6 फीट, 2.8 इंच थी। वहीं फिलहाल पटेल की बालों की लंबाई 6 फीट, 6.7 इंच है। 2018 की शुरुआत में सबसे लंबे बाल होने का रिकॉर्ड अर्जेंटीना की ऐब्रिल लॉरेनजटी के नाम था। उसके बालों की लंबाई 152.5 सेमी थी। ऐब्रिल का रिकॉर्ड 17 साल की कीटो कवाहरा ने तोड़ा था जिनके बाल 155.5 सेमी लंबे थे। लेकिन इसी साल के आखिर में निलांशी ने 15 सेमी के मार्जिन से सबका रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम कर लिया। निलांशी के अनुसार, ''मैं जब 6 साल की थी तब एक लोकल सैलून में मेरे बालों को इतनी ब...

विंटर स्पेशल रेसिपी, आंवला, चना, पालक सूप बनाकर देखें, ये टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी है

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Make winter special recipe, gooseberry, chickpea, spinach soup and try, it is tasty and healthy too. from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GIA0si https://ift.tt/32tVxNj