चाय वाले की बेटी एयरफोर्स पायलट बनी, कहा जिंदगी में हार न मानना पापा से सीखा
मध्यप्रदेश के नीमच में चाय की गुमटी लगाने वाले सुरेश गंगवाल की 23 वर्षीय बेटी आंचल हैदराबाद में एयरफोर्स ट्रेनिंग एकेडमी में एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया के सामने जब मार्च पास्ट कर रही थीं, तो उनकी आंखें छलक आईं। 20 जूनको 123 कैडेट्स के साथ आंचल गंगवाल की एयरफोर्स में कमिश्निंग हो गई। पिता सुरेश गर्व भरी मुस्कान लिए कहते हैं- ‘फादर्स डे पर पिता के लिए इससे अच्छा और क्या तोहफा हो सकता है। पिता से मिली सीख आंचल के पिता कहते हैं कि मेरी जिंदगी में खुशी के कम अवसर आए हैं, लेकिन कभी न हार मानने वाली बेटी ने यह साबित कर दिया कि मेरे हर संघर्ष के पसीने की बूंदें किसी मोती से कम नहीं।’ वहीं, आंचल ने कहा- ‘मुसीबतों से नहीं घबराने का सबक उन्होंने अपने पिता से सीखा है। आर्थिक परेशानियां जीवन में आती हैं, लेकिन मुश्किलों का मुकाबला करने का हौसला होना जरूरी है।’ हर हाल में वायुसेना में जाना है भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट के रूप में चयनित आंचल का कहना है कि एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बनने के लिए मैंने पुलिस सब इंस्पेक्टर और लेबर इंस्पेक्टर की नौकरी भी छोड़ दी। सिर्फ एक लक्ष्य था- हर हाल ...