मोबाइल के स्मार्ट यूज़र बनने के लिए एक मजबूत पासकोड बनाएं, सेफ और मेडिकल एप्स की मदद से आप रह सकती हैं सुरक्षित और सेहतमंद
महिलाओं को स्मार्ट फोन संभालने में अक्सर कम आंका जाता है। वे नई तकनीक सीखने में कम दिलचस्पी लेती हैं, जिसकी वजह से अधिकतर कामों के लिए बच्चों या घर के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहती हैं। यहां हम ऐसी जानकारियां साझा कर रहे हैं, जिनसे आप बन जाएंगी स्मार्ट यूज़र। मज़बूत पासकोड स्मार्टफोन को सुरक्षित करने के लिए पहला क़दम एक मज़बूत पासकोड रखना है। एक मज़बूत पासकोड का अर्थ यह नहीं है कि आपके निक नेम या जन्मतिथि का उपयोग किया जाए। आपको पासकोड मज़बूत करने के लिए अल्फाबेट्स, न्यूमेरिक्स, स्पेशल कैरेक्टर जैसे @ #% & * शामिल करने होंगे। इस तरह के पासकोड को हैक करना मुश्किल होता है। अब बॉयोमेट्रिक लॉक से सुरक्षा कई गुना बढ़ गई है, तो जब भी आप किसी के साथ हैं तो हमेशा बॉयोमेट्रिक लॉक का प्रयोग करें जिससे सामने वाले को आपके पासकोड के बारे पता नहीं चलेगा। एप लॉक यदि आपको स्मार्टफोन में आइकॉन और एप्स को संभालकर रखने के बारे में नहीं पता तो आप एप लॉक की सुविधा का प्रयोग कर सकती हैं। एप लॉक एप्लिकेशंस प्ले स्टोर और ios में मिल जाएगा जहां आप अपने एप्स को और सुरक्षित कर सकती हैं। जैसे गैलरी एप्स म...